Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC महिला T20 विश्व कप 2023 और दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 09:24 PM (IST)

    ICC महिला T20 विश्व कप 2023 10 फरवरी 2023 को से शुरू होगा। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप से पहले भारत 19 जनवरी से एक त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी।

    Hero Image
    महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज और आगामी ICC महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत टीम को लीड करेंगी। वहीं, पूजा वस्त्राकर का टीम में शामिल होना उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC महिला T20 विश्व कप 2023 10 फरवरी 2023 को से शुरू होगा। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल 26 फरवरी 2023 को केपटाउन में होगा।

    टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी जो 19 जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसमें भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम शामिल हैं। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से होगा। 

    त्रिकोणीय टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • 19 जनवरी 2023 को पहला मैच- भारत महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच
    • 21 जनवरी 2023 को दूसरा मैच- साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच
    • 23 जनवरी 2023 को तीसरा मैच- भारत और वेस्टइंडीज के बीच
    • 25 जनवरी 2023 को चौथा मैच- साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच
    • 28 जनवरी 2023 को पांचवा मैच- साउथ अफ्रीका और भारत के बीच
    • 30 जनवरी 2023 को छठवां मैच- वेस्टइंडीज और भारत के बीच
    • 2 फरवरी 2023 को फाइनल मैच खेला जाएगा। सारे मैच लंदन में खेले होंगे।  

    ICC महिला T20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विवेककीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

    रिजर्व: सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

    त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की टीम

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, शिखा पांडे।

    comedy show banner