IND vs SA: जितेश शर्मा ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, कटक में बना गजब का संयोग
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का स्टंप के पीछे से कामल करते हुए एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में जित ...और पढ़ें

जितेश शर्मा ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। फाइल फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज के पहले मैच में जितेश शर्मा ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय टी20I टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मैच में कुल चार कैच लपके। इन चार कैचों की मदद से जितेश ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।
दरअसल, एमएस धोनी के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिसमिसल (5) का रिकॉर्ड है। साथ ही घरेलू मैदान पर एक पारी में सबसे ज्यादा डिसमिसल (4) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है, जिसकी बराबरी जितेश शर्मा ने मंगलवार को कर ली।
इन चार खिलाड़ियों का लपका कैच
संयोगवश, दोनों ने कटक के एक ही मैदान पर एक ही उपलब्धि हासिल की है। ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा और केशव महाराज विकेट के पीछे जितेश शर्मा के कैच के साथ आउट हुए।
टी20I मैचों में भारत के लिए एक पारी में विकेटकीपिंग सर्वाधिक डिसमिसल करना का रिकॉर्ड-
- 5 - एमएस धोनी (बनाम इंग्लैंड) - ब्रिस्टल, 2018 (5 कैच)
- 4 - एमएस धोनी (बनाम अफगानिस्तान) - सेंट लूसिया, 2010 (4 कैच)
- 4 - एमएस धोनी (बनाम पाकिस्तान) - कोलंबो आरपीएस, 2012 (4 कैच)
- 4 - एमएस धोनी (बनाम श्रीलंका) - कटक, 2017 (2 कैच, 2 स्टंपिंग)
- 4 - दिनेश कार्तिक (बनाम इंग्लैंड) - साउथेम्प्टन, 2022 (3 कैच, 1 स्टंपिंग)
- 4 - जितेश शर्मा (बनाम दक्षिण अफ्रीका) - कटक, 2025 (4 कैच)
अफ्रीका को मिली हार
मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही मुश्किल पिच का सामना किया। पारी के दौरान भारत का स्कोर 17/2, 48/3 और 104/5 था। हार्दिक पांड्या ने वापसी करते हुए 28 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे और जितेश शर्मा के सहयोग से उन्होंने भारत का स्कोर 175 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 74 रन बनाकर सिमट गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।