Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Indians, WPL Auction 2026 LIVE: एमेलिया कर पर लुटाए 3 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस ने अब तक खरीदे 4 खिलाड़ी

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 07:11 PM (IST)

    Mumbai Indians, WPL mega auction 2026 LIVE Update: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को नई दिल्‍ली में मेगा नीलामी का आयोजन होगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपना मजबूत स्‍क्‍वाड बनाने के लिए रणनीति के साथ तैयार है। फ्रेंचाइजी ने कप्‍तान हरमनप्रीत कौर सहित 5 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया है और उसे पूरा स्‍क्‍वाड बनाने के लिए 13 खिलाड़‍ियों की जरुरत है। मुंबई इंडियंस की टीम नीलामी में 5.75 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरेगी।

    Hero Image

    मुंबई इंडियंस

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Mumbai Indians updated Squad: मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (डब्‍ल्‍यूपीएल 2026) के लिए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड बनाने के लिए तैयार है। नई दिल्‍ली में गुरुवार को डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी का आयोजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस ने कप्‍तान हरमनप्रीत कौर सहित कुल 5 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया है। एमआई ने हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर्स नाट सिवर ब्रंट (इंग्‍लैंड), हेली मैथ्‍यूज (वेस्‍टइंडीज), अमनजोत कौर और विकेटकीपर कमलानी जी को रिटेन किया।

    WPL 2026 मेगा नीलामी में खरीदा

    एमेलिया करन्‍यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया कर का नाम नीलामी में आया। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एमेलिया को खरीदने की जोरदार जंग हुई। मुंबई ने लगातार लड़ाई की और 3 करोड़ रुपये में कीवी खिलाड़ी को अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया।

    शबनिम इस्‍माइल - साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनिम इस्‍माइल की बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। गुजरात जायंट्स और आरसीबी भी रेस में उतरे। मुंबई इंडियंस इस जंग में विजेता बनी और शबनिम इस्‍माइल को 60 लाख रुपये में खरीदा।

    संस्‍कृति गुप्‍ता - मुंबई इंडियंस ने संस्‍कृति गुप्‍ता को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

    संजीवन सजना - 30 लाख की बेस प्राइस वाली संजीवन के लिए मुंबई इंडियंस और यूवी वॉरियर्स के बीच खूब लड़ाई हुई। मुंबई इंडियंस खेमे में मुस्‍कुराहट फैली, जिन्‍होंने संजीवन सजना को 75 लाख रुपये में खरीदा।

    राहिला फिरदौस - मुंबई इंडियंस ने राहिला फिरदौस को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

    आरटीएम का विकल्‍प नहीं बचा

    ध्‍यान देने वाली बात है कि प्रत्‍येक फ्रेंचाइजी को पांच रिटेंशन की अनुमति थी और मुंबई इंडियंस ने अपने पांचों खिलाड़‍ियों को रिटेन किया है। इस कारण नीलामी में मुंबई इंडियंस राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का उपयोग नहीं कर सकेगी।

    Mumbai Indians Squad for WPL 2026:

    हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्‍यूज।

    नीलामी में खरीदा - एमेलिया कर (न्‍यूजीलैंड, 3 करोड़ रुपये), शबनिम इस्‍माइल (60 लाख रुपये), संस्‍कृति गुप्‍ता - (20 लाख रुपये), संजीवन सजना (75 लाख रुपये), राहिला फिरदौस (10 लाख रुपये)

    यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल की मेगा बोली आज, दीप्ति शर्मा-लॉरा वोल्वार्ड्ट पर लग सकती ऊंची बोली

    यह भी पढ़ें- Mumbai Indians Retained Players IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें MI की पूरी लिस्ट