Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Chase Teaser: बड़े पर्दे पर कैप्‍टन कूल की दमदार एंट्री, आर माधवन के साथ नजर आए MS Dhoni

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:18 PM (IST)

    टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को खास तोहफा दिया। एक्‍टर आर माधवन ने इंस्‍टाग्राम पर एक टीजर शेयर किए। इसमें उनके साथ धोनी स्‍क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। यह वासन बाला के अपकमिंग प्रोजेक्ट का टीजर है। माधवन ने यह साफ नहीं कि यह मूवी है या सीरीज। माही के फैंस इस टीजर पर प्‍यार लुटा रहे हैं।

    Hero Image
    मिशन पर निकले एमएस धोनी। इमेज- इंस्‍टाग्राम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अपने फैंस को खास तोहफा दिया। इससे माही के फैंस काफी हैरान भी हो गए हैं। दरअसल, एक्‍टर आर माधवन ने आज इंस्‍टाग्राम पर एक टीजर शेयर किए। इसमें उनके साथ धोनी स्‍क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। यह वासन बाला के अपकमिंग प्रोजेक्ट का टीजर है। माधवन ने यह साफ नहीं कि यह मूवी है या सीरीज।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक मिशन, दो फाइटर्स

    टीजर देखकर साफ है कि धोनी और माधवन एक मिशन पर निकले हैं। इस क्लिप के साथ कैप्‍शन में माधवन ने लिखा, 'एक मिशन, दो फाइटर्स। कमर कस लीजिए, एक जबरदस्त और धमाकेदार चेज शुरू। द चेज का टीजर अब रिलीज हो गया है। निर्देशक: वासन बाला। जल्द आ रहा है।'

    धोनी की बात करें तो उन्हें हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान, इस साल जून में लंदन में एक समारोह के दौरान इस विशेष क्लब में शामिल होने वाले 11वें भारतीय बने।

    View this post on Instagram

    A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

    धोनी के करियर पर एक नजर

    महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं। हालांकि, वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्‍ट खेले। इस दौरान 144 पारियों में उन्‍होंने 38.09 की औसत और 59.11 की स्‍ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 33 अर्धशतक के साथ ही शतक भी लगाए हैं।  

    धोनी ने खेले 350 वनडे

    धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे खेले। इस दौरान 297 पारियों में माही ने 10773 रन बनाए। वनडे में उनकी औसत 50.57 की और स्‍ट्राइक रेट 87.56 की रही है। वनडे में धोनी के नाम 73 अर्धशतक और 10 शतक दर्ज हैं। 98 टी20 इंटरनेशनल में कैप्‍टन कूल में 1617 रन बनाए।

    धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की 3 ट्रॉफी जीती हैं। सबसे पहले भारत ने 2007 में टी20 विश्‍वकप जीता। इसके बाद 2011 में भारत ने वनडे विश्‍व कप उठाया। 2013 में धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया।

    यह भी पढ़ें- इरफान पठान के बाद योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर साधा निशाना, कपिल देव को भी लपेटा, कहा- 'ये लोग खिलाड़ियों के साथ...'

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 से पहले दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी ऑल टाइम T20I इंडिया 11, शुभमन गिल को नहीं दी जगह

    comedy show banner
    comedy show banner