Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संन्‍यास के बाद मैदान पर उतरे Shikhar Dhawan, बल्‍ले से ला दिया भूचाल; जड़ी तूफानी फिफ्टी

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:38 PM (IST)

    Shikhar Dhawan टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान किया था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपने फैसले के बारे में बताया था। धवन अब रिटायर्ड प्‍लेयर्स की लीग में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने तूफानी बल्‍लेबाजी की और 37 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया।

    Hero Image
    शिखर धवन ने लगाया अर्धशतक। इमेज- सोशल मीडिया

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान किया था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपने फैसले के बारे में बताया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धवन अब रिटायर्ड प्‍लेयर्स की लीग में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने तूफानी बल्‍लेबाजी की। गुजरात ग्रेट्स के कप्‍तान शिखर धवन ने सदर्न सुपर स्टार्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

    धवन ने लगाए 3 चौके और 3 छक्‍के

    • धवन ने 108.33 की स्‍ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 52 रन बनाए।
    • इस दौरान उन्‍होंने 3 चौकों के साथ ही 3 छक्‍के भी लगाए।
    • चतुरंगा डी सिल्वा ने उन्‍हें सुरंगा लकमल के हाथों कैच आउट कराया।
    • इससे पहले रविवार को खेले गए लीग के अपने पहले मैच में धवन ने 3 चौकों की मदद से 20 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली थी।
    • गुरकीरत सिंह ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया था।
    • गुजरात ग्रेट्स ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता था।

    सदर्न सुपर स्टार्स ने जीता मुकाबला 

    मुकाबले की बाद करें तो सदर्न सुपर स्टार्स ने गुजरात ग्रेट्स को 26 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सदर्न सुपर स्टार्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। चतुरंगा डी सिल्वा ने सबसे ज्‍यादा 28 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली।

    ये भी पढ़ें: बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा Shikhar Dhawan का साथ, रिटायरमेंट लेने के बाद भी लग गया करियर पर दाग

    उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 22 रन बनाए। जवाब में गुजरात ग्रेट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। शिखर धवन के अलावा किसी का भी बल्‍ला नहीं चला। पवन नेगी ने 3 विकेट अपने नाम किए।

    ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan संन्‍यास के बाद फिर मैदान में लौटे, जमकर बहाया पसीना; टी20 लीग में चौके-छक्‍के की बरसात करने को बेताब

    comedy show banner
    comedy show banner