Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs SL: Sri Lanka के ये तीन खिलाड़ी तोड़ सकते हैं भारत का चैंपियन बनने का सपना, फाइनल में रहना होगा सावधान

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबला का स्टेज सज चुका है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होनी है। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोला था। वहीं वेलालागे ने भारत के खिलाफ पांच विकेट झटके थे।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Sat, 16 Sep 2023 06:44 PM (IST)
Hero Image
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबला का स्टेज सज चुका है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होनी है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम 8वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं, श्रीलंका अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए पूरा दमखम लगाएगी। आइए आपको बताते हैं फाइनल में श्रीलंका के वो कौन से तीन खिलाड़ी होंगे, जो भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

1. कुशल मेंडिस

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में कुशल मेंडिस भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मेंडिस का बल्ला अब तक टूर्नामेंट में जमकर बोला है। एशिया कप 2023 में श्रीलंकाई बल्लेबाज 5 मैचों में 50 की औसत से 253 रन कूट चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी मेंडिस का बल्ला खूब चला था और उन्होंने 91 रन की दमदार पारी खेली थी।

2. सदीरा समरविक्रमा

सदीरा समरविक्रमा का प्रदर्शन भी एशिया कप 2023 में लाजवाब रहा है। समरविक्रमा श्रीलंका के लिए मुश्किल हालातों में स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब तक खेले गए पांच मैचों में समरविक्रमा 43 की औसत और 89 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बना चुके हैं। पारी को बुनने के साथ-साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास बड़े शॉट लगाने की काबिलियत भी मौजूद है। यही वजह है कि समरविक्रमा भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

3. दुनिथ वेलालागे

एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच हुई पहली भिड़ंत में दुनिथ वेलालागे की घूमती गेदों का जादू सिर चढ़कर बोला था। वेलालागे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बैटर्स का विकेट भी शामिल था। गेंद से धमाल मचाने के साथ-साथ वेलालागे ने बल्ले से भी रंग जमाया था औऱ 42 रन बनाकर नाबाद रहे थे।