IND vs SA 1st Test Day 2 Live Score: तूफानी पारी खेलने के चक्कर में पंत ने गंवाया अपना विकेट, भारत को लगा चौथा झटका
India vs South Africa 1st Test, Day 2 Live Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। तीसरे सेशन तक साउथ अफ्रीका को 159 पर समेट दिया। बुमराह ने पांच विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA 1st Test Day 2 Live Score Updates: पहले दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (5/27) जोरदार वापसी कर 'शो मैन' बन गए। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समेट दी।
भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से मात्र 122 रन पीछे है। लोकेश राहुल (नाबाद 13) व नाइट वाचमैन वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 6) क्रीज पर हैं।
ईडन ने स्पिनरों को भी निराश नहीं किया। कुलदीप यादव ने दो तो अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया। ईडन में पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे। इससे पहले 2019 में बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे थे, जो अब तक का सर्वाधिक है।
IND vs SA Test Live Score: केएल राहुल हुए आउट
भारत ने सेट बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट गंवा दिया है। केशव महाराज ने राहुल का शिकार किया। राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आएं हैं। गौतम गंभीर का यह फैसला हैरान करने वाला है कि आखिर वह करना क्या चाहते हैं।
वहीं, ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने गए।
भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक सिक्स-
91*- ऋषभ पंत
90- वीरेंद्र सहवाग
88- रोहित शर्मा
80*- रवींद्र जडेजा
78- एमएस धोनी
IND vs SA Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। वॉशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर हर्मर का शिकार बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत आए हैं। कप्तान शुभमन गिल अभी तक क्रीज पर नहीं उतरे हैं। राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 93 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: हुई अर्धशतकीय साझेदारी
केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 150 गेंद पर 50 रन की साझेदारी हो गई है। पहले सेशन के एक घंटे में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। केएल राहुल 27 रन और वॉशिंगटन सुंदर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 68 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: राहुल के 4000 रन पूरे
केएल राहुल ने दिन का खेल सुखद अंदाज में शुरू किया। उन्होंने पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जमाया और अपने टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे किए। मार्को यानसेन द्वारा किए पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने दूसरी स्लिप के पास से चौका जमाया। राहुल और वॉशिंगटन सुंदर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1। केएल राहुल 17* और वॉशिंगटन सुंदर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live: सावधान भारतीय बल्लेबाज!
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। ध्यान हो कि पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे, जिससे साफ है कि पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। कगिसो रबाडा के नहीं होने के बावजूद प्रोटियाज गेंदबाज कमाल का प्रदर्शन करने में सक्षम है। भारत को अगर विशाल बढ़त हासिल करनी है तो बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।
IND vs SA Live: सचिन तेंदुलकर का संन्यास, आप भूले तो नहीं ना?
बीसीसीआई ने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि आज के दिन 2013 में सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाया था।
🗓️ #OnThisDay
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
𝟏𝟓𝐭𝐡 𝐍𝐨𝐯𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝟏𝟗𝟖𝟗:
The legendary @sachin_rt made his #TeamIndia debut 🙌
𝟏𝟓𝐭𝐡 𝐍𝐨𝐯𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟏𝟑:
He made his final international appearance after amassing 3⃣4⃣,3⃣5⃣7⃣ international runs 🫡 pic.twitter.com/5tqJ27ExUa
IND vs SA Live: बुमराह-सिराज का जलवा
बीसीसीआई ने बुमराह-सिराज के जादूई स्पेल का वीडियो शेयर किया है। आप भी इसका आनंद उठाएं।
The art: 𝐁𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝 & 𝐁𝐞𝐚𝐮𝐭𝐢𝐟𝐮𝐥 \|/
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
The artists - 𝐉𝐚𝐬𝐩𝐫𝐢𝐭 𝐁𝐮𝐦𝐫𝐚𝐡 & 𝐌𝐨𝐡𝐝. 𝐒𝐢𝐫𝐚𝐣
The joy, beauty and sweet feeling of the ball hitting timber 💥👌
Watch 🔽 #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @Jaspritbumrah93 | @mdsirajofficial…
IND vs SA Live Score: पहले दिन का हाल
नमस्कार दोस्तों, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। दोस्तों आपको याद दिला दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुक्रवार को 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 12* और वॉशिंगटन सुंदर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। दूसरे दिन भारत की कोशिश विशाल बढ़त हासिल करने की होगी जबकि अफ्रीकी गेंदबाज जल्द ही भारतीय पारी को समेटना चाहेंगे। तो आप बने रहिए मैच का एक्शन जानने के लिए हमारे साथ।
IND vs SA Live Score: दूसरे दिन के खेल में स्वागत है
नमस्कार, सभी पाठकों को। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज भारत बड़ी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। पहले दिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
