IND vs SA 2nd T20I Live Score: शतक से चूके क्विंटन डी कॉक, तिलक का अद्भुत कैच; अफ्रीका को लगा चौथा झटका
IND vs SA 2nd T20I Live Score: कटक में मिली रिकॉर्ड विजय के बाद भारतीय टीम की नजरें अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत का चौका लगाने पर होंगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20I लाइव
IND vs SA 2nd T20I Live Score: कटक में मिली रिकॉर्ड विजय के बाद भारतीय टीम की नजरें अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत का चौका लगाने पर होंगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पिछले दो मुकाबले तो भारत ने रिकॉर्ड अंतर से जीते हैं। इस मुकाबले में एक बार फिर निगाहें उप-कप्तान शुभमन गिल पर होंगी, जो पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन-
क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिन्डे, मार्को यान्सन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ऑटनिल बार्टमैन
भारत की प्लेइंग इलेवन-
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (wk), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
IND vs SA Live Score: तिलक का अद्भुत कैच
अक्षर ने ब्रेविस को आउट किया। अक्षर ने शॉर्ट गेंद की। ब्रेविस पीछे हटकर खेलने गए। लॉन्ग ऑफ पर तिलक ने ड्राइव मारकर एक बेहतरीन जमीनी कैच लपका। साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवा दिया। अब तो 200 भी मुश्किल लग रहा। 17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 164 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: शतक से चूके क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक शतक बनाने से चूक गए। वह 46 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुए। फरेरा बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर के बाद तीन विकेट नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती का स्पेल समाप्त हो गया है।
IND vs SA Live Score: चक्रवर्ती ने दिलाई दूसरी सफलता
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 12वें ओवर में दो सिक्स खाने के बाद चक्रवर्ती ने एडेन मार्करम का विकेट चटकाया। मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। डी कॉक 73 रन और ब्रेविस 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live Score: अर्शदीप का 13 गेंद का ओवर
भारत की तरफ से 11वां ओवर खराब रहा। अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में 7 वाइड की। यह ओवर 13 गेंद का रहा। इससे पहले टी20I में किसी भी भारतीय गेंदबाज ने नहीं किया था। शमी ने वनडे में 17 गेंद का ओवर किया था। जिसमें 7 वाइड और चार नो बॉल रही थी। अर्शदीप ने 18 रन खर्च किए।
IND vs SA Live Score: डी कॉक का अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टी20 करियर की 17वीं फिफ्टी रही। यह मात्र 26 गेंद पर आई। साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। डी कॉक 52 और मार्करम 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20I Live Score: चक्रवर्ती ने दिलाई सफलता
चक्रवर्ती ने हेंड्रिक्स को आउट किया। वरुण ने अपने पहले स्पेल की पहली गेंद पर विकेट चटकाया। वरुण ने गुगली गेंद, लेंथ पर की। पुल के लिए गए थे रीजा, लेकिन कनेक्ट कर नहीं पाए और अंदर आती गेंद मिडिल स्टंप छिटका गई। रीजा 8 रन बनाकर आउट हुए। 38 पर पहला विकेट गिरा।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत
साउथ अफ्रीका ने ठोस और तेज शुरुआत की है। रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक के बल्ले से चौके-छक्के निकल रहे हैं। चौथे ओवर में बुमराह को दो सिक्स पड़े। चार ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 38 रन है बिना नकुकसान पर।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी का हुआ आगाज
साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज हो गया है। क्रीज पर क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स मौजूद हैं। मजेदार बात है कि इंडिया 9 मैचों के बाद T20I में SA के खिलाफ चेज करने जा रहा है। अक्टूबर 2022 से लेकर आखिरी T20I तक, भारत ने सभी 9 मैचों में पहले बैटिंग की है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी शामिल है।
IND vs SA Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीता है। सूर्या के चेहरे पर मुस्कान है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।
IND vs SA 2nd T20I Live Score: पिच और परिस्थितियां
न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर शायद उतना देखने न मिले। यहां IPL में पहले बल्लेबाजी करते वाली टीम ने छह मुकाबले जीते थे, जबकि पांच में उन्हें हार मिली थी। यहां 200 से अधिक स्कोर के साथ ही 111 के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। यहां तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है।
IND vs SA 2nd T20I Live: लाइव ब्लॉग में स्वागत है
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20I मैच के लाइव ब्लॉग में सभी पाठकों का स्वागत है। न्यू चंडीगढ़ में भारतीय टीम 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। वहीं, जख्म खाए साउथ अफ्रीका पलटवार को तैयार होगा।
