India vs South Africa 2nd Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन भी साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी, स्टंप्स तक टीम ने बनाए 26/0

India vs South Africa 2nd Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है, जो कि पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। आज तीसरे दिन भी साउथ अफ्रीका ने मजबूत पकड़ बनाई।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 489 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 201 रन बनाए, जिससे मेहमान टीम ने 288 रन की बढ़त हासिल की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। तीसरे दिन के खेल तक साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन की हो गई है।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म
गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में भी साउथ अफ्रीकी टीम के नाम रहा। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए कम से कम 290 रन के स्कोर तक पहुंचना था, लेकिन टीम 201 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम ने फॉलोऑन लेने का फैसला नहीं किया और दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने बिना किसी विकेट के 26 रन बना लिए हैं। उनके पास 314 रन की बढ़त हो गई है।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: रयान-रिकेलटन ने पारी का किया आगाज
भारतीय टीम की पहली पारी 201 रन पर सिमटी और साउथ अफ्रीका की टीम ने फॉलोऑन नहीं दिया और वह खुद बैटिंग करने आई। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रायन रिकेलटन और एडन मार्करम ने पारी का आगाज किया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं।
India vs South Africa 2nd Test Live: 201 रन पर भारत ऑलआउट
भारतीय टीम पहली पारी में महज 201 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओपनिंग जोड़ी केएल-यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे, लेकिन उसके बाद से 57 रन के अंदर टीम ने एक के बाद एक 7 विकेट गंवा दिए। 65 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा था और इसके बाद 122 रन तक टीम के 7 विकेट गिर गए थे। मार्को यानसेन ने आग उगलती गेंद से कुल 6 विकेट झटके। टीम इंडिया फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई और साउथ अफ्रीका से पहली पारी के हिसाब से 288 रन पीछे रह गई। इस बीच साउथ अफ्रीका की टीम ने फॉलोऑन नहीं दिया और वह अब बैटिंग करेगी।
साउथ अफ्रीकी की गेंदबाजी कमाल की रही। मार्को यानसेन के आगे भारतीय टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। केएल राहुल (22), यशस्वी (58), वॉशिंगटन सुंदर (48) और कुलदीप यादव (19) की छोटी पारियों के दम पर भारतीय टीम गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में एक अच्छी बैटिंग वाली पिच पर बड़ा स्कोर करने में फेल हो गई।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 174/7
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 14 रन और वॉशिंगटन सुंदर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 52 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 315 रन पीछे है और फॉलोऑन से बचने के लिए भारत को अभी भी 116 रन बनाने हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 3: भारत पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा
भारत ने 7 विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका के 330 रन से 348 रन और पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 131 चाहिए। यशस्वी 58 रन, राहुल 22 रन, सुदर्शन 15 रन, पंत 7 रन, जडेजा 6 रन और रेड्डी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, जुरेल खाता नहीं खोल सके। फिलहाल कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live: मार्को ने जडेजा को किया चलता
पारी के 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। जडेजा मार्को का चौथा शिकार बने। 122 रन के स्कोर पर भारत ने जडेजा के रूप में 7वां विकेट गंवाया। इस दौरान जडेजा 18 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live: एडन मार्करम ने लपका कमाल का कैच
पारी के 42वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्को यानसेन ने नितीश कुमार रेड्डी को एडन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। मार्को ने शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज को टेस्ट किया। इस गेंद पर नितीश ने बैक फुट से नीचे रखने रा प्रयास किया, लेकिन उछाल के साथ गलव्स को लगकर गेंद हवा में गई और दूसरे स्लिप्स से अपने दाहिने तरफ भागकर एडन मार्करम ने कमाल का कैच लपका। उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम पड़ रही है। इस तरह भारत को 119 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा। नितीश महज 10 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live: कप्तान पंत हुए आउट
दूसरे सेशन की शुरुआत में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत को झटका लगा। पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने ऋषभ पंत को आउट किया। इस दौरान पंत 7 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: ध्रुव जुरेल आउट
पारी के 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथा विकेट ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। मार्को यानसेन के हाथ लगी सफलता लगी। मार्को ने ध्रुव को केशव महाराज के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान ध्रुव बिना खाता खोले आउट हो गए। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन रहा। रवींद्र जडेजा (0) और पंत (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका की टीम के नाम पहला सेशन का खेल रहा।
India vs South Africa 2nd Test Day 3 Live Score: भारत का गिरा तीसरा विकेट
पारी के 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर साइमन हार्मर ने साई सुदर्शन को रयान रिकेलटन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान साई 15 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल बैटिंग कर रहे हैं।
India vs South Africa 2nd Test Day 3 Live Score: यशस्वी आउट
पारी के 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को मार्को यानसेन के हाथों कैच आउट कराया। ऑफ स्ंटप के बाहर डाली गई गेंद पर यशस्वी ने बैक फुट से कवर की ओर खेलने का प्रयास किया। गेंद ऐसे में टप्पा खाकर टर्न हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर प्वाइंट में खड़े फील्डर मार्को यानसेन की तरफ हवा में गई। फील्डर मार्को ने डाइव लगाकर ये शानदार कैच लपका। 95 रन के स्कोर पर भारत को यशस्वी के रूप में दूसरा झटका लगा।
33 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 95/2
IND vs SA 2nd Test Day 2 Live Score: यशस्वी का अर्धशतक
पारी के 29वें ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी ने दो रन के साथ अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक जड़ा।
India vs South Africa 2nd Test Day 3 Live Score: भारत का गिरा पहला विकेट
पारी के 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल आउट हुए। केशव महाराज ने एडन मार्कम के हाथों केएल राहुल को कैच आउट कराया। केशव द्वारा डाली गई स्पन गेंद पर केएल ने पैर निकालकर डिफेंड करना चाहा। तभी गेंद टप्पा खाकर टर्न लेती हुई बैटर के गलव्स को लगकर स्लिप की ओर हवा में गई। फील्डर एडन मार्करम वहां मौजूद थे, जिन्होंने एक बेहतरीन कैच लपका। इस तरह यशस्वी-केएल की 65 रन की साझेदारी का केशव महाराज ने अंत किया। केएल राहुल 63 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल मौजूद है।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: अर्धशतक के करीब यशस्वी
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन है। यशस्वी (42) और केएल राहुल (20) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। यशस्वी अपने अर्धशतक से 8 रन दूर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: 50 रन के करीब भारत का स्कोर
पारी के 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन रहा। केएल राहुल (13) और यशस्वी (30) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live: यशस्वी ने मार्को यानसेन की गेंद पर लगाया चौका
पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने खूबसूरत शॉट लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर मार्को यानसेन द्वारा डाली गई छोटी लेंथ की गेंद पर यशस्वी ने प्वाइंट फील्डर के ऊपर से कट शॉट खेला और ये गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन रहा। यशस्वी (12) और केएल (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन की चौके के साथ शुरुआत
पारी के 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाकर तीसरे दिन की शुरुआत शानदार तरीके से की। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन है।
IND vs SA 2nd Test Live Score: दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन आज
गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने में अब सिर्फ 5 मिनट बाकी हैं। भारत की पारी 9/0 से शुरू होगी, जहां ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर होंगे।
