India vs Sri Lanka Highlights: सुपर ओवर में जीती भारतीय टीम, अब फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर
IND vs SL Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया। अब भारतीय टीम रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान से टकरागी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asia Cup 2025, IND vs SL Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। शुक्रवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
अभिषेक शर्मा के अर्धशतक (61) के चलते भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में पथुम निसांका के शतक की बदौलत श्रीलंका टीम भी 20 ओवर में 202 रन ही बनाए। ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट दिया। जवाब में भारतीय टीम ने पहली गेंद पर ही 3 रन बना दिए और जीत के सिलसिले को बरकरार रखा।
भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला जीता लिया है। श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट दिया था। भारत ने पहली गेंद पर ही 3 रन भाग लिए। हसरंगा की गुगली को कवर की दिशा में खेला और 3 रन लिए।
भारतीय टीम को जीत के लिए 3 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। वानिंदु हसरंगा श्रीलंका की ओर से सुपर ओवर करने आए हैं।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने 2 रन बनाए। दासुन शनाका 5वी गेंद पर कैच आउट हुए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जितेश शर्मा ने इस कैच को लिया।
श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा और दासुन शनाका सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। भारत की ओर से सुपर ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। पहली ही गेंद पर उन्होंने कुसल परेरा को आउट किया। रिंकू सिंह ने परेरा का कैच लिया। अब कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं।
203 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे पर रन 11 ही बने। ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया है। एशिया कप 2025 में यह पहला सुपर ओवर होगा।
पथुम निसांका आखिरी ओवर में कैच आउट हुए। उन्होंने 58 गेंदों पर 107 रन बनाए हैं। अगली 5 गेंदों पर श्रीलंका को जीत के लिए 12 रन बनाने हैं। भारत की जीत की उम्मीद अभी बरकरार है।
पथुम निसांका ने इस एशिया कप का पहला शतक लगा दिया है। उन्होंने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 17 ओवर के बार श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन है। अगले 3 ओवर में टीम को जीत के लिए 33 रन चाहिए।
गेंदबाजों ने भारतीय टीम की वापसी कराई है। श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने कामिंदु मेंडिस को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। मेंडिस ने 7 गेंदों पर 3 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया।
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने कप्तान चरिथ असलांका को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया है। चरिथ ने 9 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। अब कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने आखिरकार भारत की विकेट की तलाश खत्म की। 13वें ओवर में उन्होंने कुसल परेरा को अपने जाल में फंसा लिया। परेरा ने स्टेप आउट कर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन वह गेंद को मिस कर गए। विकेट की पीछे संजू सैमसन ने कोई गलती नहीं की और स्टंपिंग कर दी। परेरा ने 32 गेंदों पर 58 रन बनाए। उन्होंने पथुम निसांका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े।
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 114 रन है। कुसल परेरा 52 और पथुम निसांका 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 107 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अगले 10 ओवर में जीत के लिए 89 रनों की दरकार है।
पथुम निसांका के बाद कुसल परेरा ने भी 25 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। इस दौरान वह 7 चौके और 1 सिक्स लगा चुके हैं। दोनों के बीच बीच 96 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं।
टी20 एशिया कप में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 5 - पथुम निसांका (12 पारी)*
- 4 - विराट कोहली (9 पारियां)
- 3 - मोहम्मद रिजवान (6 पारी)
- 3 - कुसल मेंडिस (12 पारी)
- 3 - अभिषेक शर्मा (6 पारी)
पथुम निसांका ने 25 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। उनके और परेरा के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अगर मैच में वापसी करना है तो विकेट चटकाना ही एकमात्र विकल्प है।
1 विकेट जल्दी खोने के बाद श्रीलंका ने जोरदार वापसी की। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन है। पथुम निसांका 47 और कुसल परेरा 24 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को वापसी करना है तो विकेट चटकाना होगा।
5 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। पथुम निसांका अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। कुसल परेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने भारत को सफलता दिलाई। ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने कुसल मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। कुसल गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।
श्रीलंका टीम 203 रन चेज करने मैदान पर उतरी है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी मैदान पर आई। हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर पथुम निसांका ने चौका लगाया।
- 212/2 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
- 202/5 - भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025*
- 193/2 - पाकिस्तान बनाम हांगकांग, शारजाह, 2022
- 192/2 - भारत बनाम हांगकांग, दुबई, 2022
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। यह इस एशिया कप का सर्वाधिक स्कोर है। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर ने 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सैमसन ने 39 रन का योगदान दिया। श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन बनाने होंगे।
संजू के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। भारतीय टीम का 5वां विकेट गिर चुका है।
15 ओवर के खेल के बाद संजू सैमसन बड़े शॉट लगाने का मन बना चुके थे। दासुन शनाका के ओवर को उन्होंने टारगेट किया और दूसरी गेंद पर ही सिक्स लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर वह कैच आउट हो गए। संजू ने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली।
15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन है। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्होंने 196.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 31 गेंदों पर 61 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह कामिंदु मेंडिस को कैच थमा बैठे।
पावरप्ले के बाद भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा ने उन्हें LBW आउट किया। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।
इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 22 गेंदों पर इस फिफ्टी को पूरा किया। अब तक वह 7 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। यह शर्मा की लगातार तीसरी फिफ्टी है। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।
5 ओवर का खेल अब समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 59 है। अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर हैं। श्रीलंका को अगर वापसी करनी है तो इस साझेदारी को तोड़ना होगा। शर्मा 19 गेंदों पर 41 रन और सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों पर 10 रन बना चुके हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 15 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर चुका है। महेश तीक्षाना ने शुभमन गिल को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। गिल ने 1 चौके की मदद से 3 गेंदों पर 4 रन बनाए।
भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। भारतीय टीम आज फाइनल से पहले अपनी बल्लेबाजी को परखना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा पहला ओवर कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाना, नुवान तुषारा।
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए है। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम दिया गया है। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को अंतिम 11 में जगह मिली है।
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। ग्रुप स्टेज में भारत ने यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराया। इसके बाद सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा।
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, नुवान तुषारा, डुनिथ वेलालेज, कामिल मिशारा, नुवानीदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, जेनिथ लियानागे।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप 2025 अब समाप्त होने वाला है। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। उससे पहले आज सुपर-4 के आखिरी मैच में भारतीय टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी।