MI W vs DC W Highlights: दिल्ली ने आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला, मुंबई को 2 विकेट से हराया
MI W vs DC W Highlights: विमंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स विमंस ने मुंबई इंडियंस विमंस को 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 164 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद तक चले इस मैच में 165 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स विमंस ने मुंबई इंडियंस विमंस को 2 विकेट से हराया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 164 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद तक चले मैच में 165 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। नेट साइवर-ब्रंट 80 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा मुंबई की किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया। एनाबेल सदरलैंड के खाते में 3 विकेट आए। उनके अलावा शिखा पांडे ने 2 और एलिस कैप्सी-मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। छठे ओवर में शेफाली कैच आउट हुईं। उन्होंने 18 गेंदों पर 43 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में सलामी बल्लेबाज ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। अगले ही ओवर में मेग लैनिंग आउट हुईं। उन्होंने 15 रन बनाए। निकी प्रसाद ने 35, एलिस कैप्स ने 16 और एनाबेल सदरलैंड ने 13 रन बनाए।
MI W vs DC W Live: आखिरी ओवर में जीती दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2025 के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हराया। दिल्ली को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। जिसे टीम ने आखिरी गेंद तक बना दिया।
MI W vs DC W Live: आखिरी ओवर में कैच आउट हुईं निकी
आखिरी ओवर में डेब्यू मैच खेल रहीं निकी प्रसाद कैच आउट हुईं। उन्होंने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए।
MI W vs DC W Live: शिखा पांडे हुईं रन आउट
19वें ओवर में शिखा पांडे रन आउट हुईं। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। दिल्ली की 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुकी हैं।
MI W vs DC W Live: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
जीत के करीब पहुंची दिल्ली को छठा झटका लगा। सारा ब्राइस ने 10 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।
MI W vs DC W Live: आधी दिल्ली टीम लौटी पवेलियन
15वें ओवर में दिल्ली को 5वां झटका लगा। एलिस कैप्सी कैच आउट हुईं। उन्होंने 18 गेंदों पर 16 रन बनाए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 111 रन है। टीम को जीत के लिए 54 रन चाहिए हैं।
MI W vs DC W Live: 16 रन पर गिरे 4 विकेट
60 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाने वाले दिल्ली के 76 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके हैं। नेट साइवर-ब्रंट ने एनाबेल सदरलैंड को बोल्ड किया। उन्होंने 10 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
MI W vs DC W Live: जेमिमा रोड्रिग्स सस्ते में आउट
जेमिमा रोड्रिग्स सस्ते में आउट हो गईं। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। अमेलिया केर ने मुंबई को यह सफलता दिलाई।
MI W vs DC W Live: दिल्ली की सलामी जोड़ी पवेलियन लौटी
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। 3 गेंद के भीतर दिल्ली के 2 विकेट गिर गए हैं। 7वें ओवर की पहली गेंद पर शबनम इस्माइल ने मेग लैनिंग को बोल्ड किया। लैनिंग ने 19 गेंदों पर 15 रन बनाए।
MI W vs DC W Live: शेफाली ने खेली तूफानी पारी
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के आखिरी ओवर में शेफाली कैच आउट हुईं। उन्होंने 18 गेंदों पर 43 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
MI W vs DC W Live: दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान पर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। अब दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।
MI W vs DC W Live: 164 रन पर ऑलआउट हुई मुंबई
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। आखिरी ओवर में साइका इशाक बोल्ड हुईं। नेट साइवर-ब्रंट 80 रन बनाकर नाबाद रहीं।
MI W vs DC W Live: बैक टू बैक झटके लगे
18वें ओवर में मुंबई को 7वां झटका लगा। संस्कृति गुप्ता ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। अगले ही ओवर में जिंतिमनी कलिता रन आउट हुईं। उन्होंने 1 रन बनाया। इसी ओवर में शबनम इस्माइल भी रन आउट हुईं। उन्होंने कोई रन नहीं बनाया।
MI W vs DC W Live: मुंबई इंडियंस विमंस की पारी लड़खड़ाई
मुंबई इंडियंस विमंस की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 41 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए हैं। अमनजोत कौर के रूप में टीम को छठा झटका लगा। कौर ने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 146 रन है।
MI W vs DC W Live: सजीवन सजना का नहीं चला बल्ला
सजीवन सजना कुछ खास नहीं कर पाईं। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। एनाबेल सदरलैंड ने उन्हें सारा ब्राइस के हाथों कैच आउट कराया।
MI W vs DC W Live: अमेलिया कर की किस्मत खराब
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद अमेलिया कर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकीं। 14वें ओवर में वह नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हुईं। कर ने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन है।
MI W vs DC W Live: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 22 गेंदों में 42 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में हरमनप्रीत ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। एनाबेल सदरलैंड ने उन्हे डेब्यू मैच खेल रहीं निकी प्रसाद के हाथों कैच आउट कराया।
MI W vs DC W Live: शिखा पांडे ने ओपनिंग जोड़ी को भेजा पवेलियन
शिखा पांडे ने मुंबई को दिया दूसरा झटका दे दिया है। अपने कोटे के तीसरे ओवर में उन्होंने सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को किया क्लीन बोल्ड किया। भाटिया ने 9 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली।
MI W vs DC W Live: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस महिला टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में शिखा पांडे ने हेली मैथ्यूज का शिकार किया। हेली मैथ्यूज का खाता तक नहीं खुला। 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1-1 है।
MI W vs DC W Live: मुंबई की सलामी जोड़ी मैदान पर
मुंबई इंडियंस महिला टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। मैदान पर हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया उतरी हैं।
MI W vs DC W Live: मुंबई इंडियंस महिला की प्लेइंग इलेवन
हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सइका इशाक।
MI W vs DC W Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला की प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव।
MI W vs DC W Live: दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सारा ब्राइस और निकी प्रसाद ने डेब्यू किया है।
MI W vs DC W Live: मुंबई ने जीता था पहला सीजन
विमंस प्रीमियर लीग 2023 का खिताब मुंबई इंडियंस विमंस ने जीता था। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस विमंस ने दिल्ली कैपिटल्स विमंस को 7 विकेट से हराया था।
MI W vs DC W Live: हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस विमंस और दिल्ली कैपिटल्स विमंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच लीग में अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 3 में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली ने 2 मैच अपने नाम किए हैं।
MI W vs DC W Live: दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम
मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस, तितास साधु, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, निकी प्रसाद, नल्लापुरेड्डी चरणी।
MI W vs DC W Live: मुंबई इंडियंस महिला टीम
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, क्लो ट्रायॉन, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी, नादिन डी क्लार्क।
MI W vs DC W Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विमंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन खेला जा रहा है। लीग के दूसरे मैच में आज पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस विमंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स विमंस से होगा।