PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान ने सुपर-4 में खोला जीत का खाता, श्रीलंका को मात दे जिंदा रखीं फाइनल की उम्मीदें
PAK vs SL : भारत से हार के बाद पाकिस्तान का फाइनल में जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन श्रीलंका को मात दे पाकिस्तान ने अपनी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर-4 में अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया है। ये पाकिस्तान की सुपर-4 में पहली जीत है।पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। काफी कोशिश के बाद श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने यह टारगेट पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
श्रीलंका के लिए कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 50 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने अर्धशतकीय साझेदारी की। हुसैन ने नाबाद 32 रन बनाए और नवाज ने नाबाद 38 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवरों में सिर्फ आठ रन देकर एक विकेट लिया। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ और हुसैन तलत के हिस्से दो-दो विकेट आए।
मोहम्मद नवाज और हुसैन तलत की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने ये मैच पांच विकेट से जीत अपनी फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
12वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। चामीरा ने हारिस को बोल्ड कर पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा दिया। पाकिस्तान की टीम की हालत इस समय खराब है। उसका स्कोर 80 है।
पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद ने विकेट लेने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर हसारंगा को सेलिब्रेशन किया था। अब हसारंगा ने यही काम किया है और अबरार का सेलिब्रेशन कर उनका मजाक बना दिया है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली भी आउट हो गए हैं। नौवें विकेट की पहली गेंद पर वह हसारंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर हसारंगा ने सैम अयूब को शानदार गुगली पर बोल्ड कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है।
तीक्षणा ने छठे ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया है। फरहान के बाद उन्होंने फखर जमां को आउट किया। इसमें हसारंगा के शानदार कैच का रोल ज्यादा रहा जो उन्होंने मिड ऑन पर पकड़ा। छह ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 48 रन है।
पाकिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर तीक्षणा ने फरहान को मेंडिस के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान ने पहला विकेट 45 रनों के कुल स्कोर पर खोया है।
फखर जमां और फरहान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों को आउट करना श्रीलंका के लिए मुश्किल हो रहा है।
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। फखर जमां और साहिबजादा फरहान मैदान पर हैं और इन दोनों की कोशिश टीम को मजबूत शुरुआत देने की होगी।
श्रीलंकाई पारी खत्म हो गई है। पाकिस्तान ने उसे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। टीम किसी तरह आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पाई।
श्रीलंका को सातवां झटका लग गया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन ने उनको एलबीडब्ल्यू किया। श्रीलंका ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
कामिंडु मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
श्रीलंका की पारी के दो ओवर बचे हैं। 18 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट खोकर 118 रन है। दो ओवरों में श्रीलंका की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बना 150 के करीब पहुंचने की होगी।
वानिंदु हसारंगा भी आउट हो गए हैं। उन्हें अबरार ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद अबरार ने हसारंगा वाला ही जश्न मनाया।
श्रीलंकाई टीम की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। टीम ने 70 रन बनाए हैं लेकिन पांच विकेट खो दिए हैं। आखिरी के चार ओवरों में श्रीलंका की रनगति पर असर पड़ा है।
हुसैन ने श्रीलंका को एक और झटका दे दिया है। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को पवेलियन भेजा। वह हैट्रिक पर थे, लेकिन पूरी नहीं कर पाए।
श्रीलंका ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर हुसैन तलत ने असालंका को पवेलियन की राह दिखाई।
पावरप्ले खत्म हो गया। शुरुआती छह ओवर पाकिस्तान के नाम रहे जिसने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं श्रीलंका ने इन छह ओवरों में 53 रन बनाए।
श्रीलंका को तीसरा झटका लग गया है। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर परेरा ने रऊफ पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन फहीम अशरफ ने उनका अच्छा कैच पकड़ा।
श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। शाहीन ने तीसरे ओवर दूसरी गेंद पर निसांका को विकेटकीपर हारिस के हाथों कैच कराया।
श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट खो दिया है। शाहीन शाह अफरीदी ने कुसल मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई।
सलमान अली अगा (कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
चरिथ असालंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसारंगा, महीश थीक्षाणा, दुष्मंथा चामीरा, नुवान तुषारा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली अगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं।
ये मैच अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा।
भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ आज खेला जाने वाला मैच काफी अहम हो गया है। अगर पाकिस्तान ये मैच हारता है तो उसका फाइनल का सपना लगभग खत्म। वहीं श्रीलंका अगर ये मैच जीता जाता है तो फिर उसका फाइनल में जाना लगभग तय है।