Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल से दिल्ली में चरस बेच रहा था अफगानी तस्कर, 215.74 ग्राम नशे के साथ दबोचा गया आरोपी

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 12:47 PM (IST)

    लाजपत नगर में एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक अफगानी ड्रग तस्कर को 215.74 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी, नजीब अहमद, 2015 से बिना वीजा के भारत में रह रहा था और दिल्ली के कई इलाकों में ड्रग्स की आपूर्ति करता था। पुलिस ने उसे लाजपत नगर में गिरफ्तार किया और आगे की जांच जारी है।

    Hero Image

    एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। लाजपत नगर में एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम ने 215.74 ग्राम चरस के साथ एक अफगानी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 215.74 ग्राम चरस बरामद करते हुए परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई। आरोपित 2015 से भारत में बिना वैध वीजा के रह रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि 21 नवंबर को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को सूचना मिली कि एक अफगान नागरिक लाजपत नगर-दो के आई-ब्लॉक, मुख्य बाजार रोड पर मजार रेस्टोरेंट के पास चरस बेचता है।

    टीम ने उक्त स्थान पर जाल बिछाया। संदिग्ध के मौके पर पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास 215.74 ग्राम चरस मिली। आरोपित की पहचान नजीब अहमद के रूप में हुई, जो ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित संत नगर में किराए पर रहता है।

    आरोपित नजीब ने बताया कि वह 2014 में भारत आया था और उसका वीजा 2015 में समाप्त हो गया था। इसके बाद वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रुका रहा। उसने यह भी बताया कि वह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कुछ इलाको में ड्रग्स की आपूर्ति की गतिविधियों में शामिल रहा है।

    इस पर 22 नवंबर को लाजपत नगर थाने में धारा 20/25/85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके सहयोगियों और उसके पीछे काम कर रहे सिंडिकेट की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।