Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ा जनता का भरोसा', MCD उपचुनाव के नतीजों पर बोले अरविंद केजरीवाल

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 02:29 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी उपचुनाव में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत पर कहा कि जनता का भरोसा उनकी पार्टी की ओर बढ़ा है। उन्ह ...और पढ़ें

    Hero Image

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो। सौजन्य- एक्स

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हुए। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि दिल्लीवासियों का भरोसा आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है। सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।"

    किसे कितनी सीटों पर मिली जीत?

    मालूम हो कि दिल्ली की सत्ता मिलने के बाद एमसीडी के उपचुनाव भाजपा के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा थी, कुल 12 वार्डों में से भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3, कांग्रेस ने एक और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव वाले 12 में से नौ वार्डों में भाजपा का कब्जा था। इसकी तुलना में इस बार पार्टी को सात पर ही जीत मिली है।

    पहले भाजपा के कब्जे में रहा मुंडका और संगम विहार वार्ड पार्टी से छिन गया है। इस बार मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी और संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। चुनावी रणनीति के लिए भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग वार्डों में चुनाव प्रभारी बनाया था और। मुख्यमंत्री सहित भाजपा सांसदों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था।

    वहीं, उपचुनाव वाले 12 में से तीन वार्डों में आम आदमी पार्टी का कब्जा था। विधानसभा में हार के बाद आप के सामने निगम उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती थी, हालांकि नतीजों में अनुमान के मुताबिक सफलता हासिल नहीं हुई। आप नेताओं ने रिजल्ट से पहले दावा किया था कि इस बार तीन से अधिक वार्डों में पार्टी को जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: उपचुनाव में भाजपा और AAP को झटका, कांग्रेस का खुला खाता; जानिए कहां से कौन जीता

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: उपचुनाव के नतीजे घोषित, BJP को 7, AAP को 3, कांग्रेस का भी खुला खाता; कौन कहां से जीता?

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: संगम विहार सीट जीतकर गदगद हुई कांग्रेस, सुरेश चौधरी ने जीता जनता का दिल

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Chunav Result 2025: भाजपा ने चांदनी चौक से खोला खाता, BJP के सुमन गुप्ता ने AAP के हर्ष शर्मा को चटाई धूल