Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'छठ के मौके पर शराब की दुकानें खोल भाजपा ने पूर्वांचलियों का किया अपमान', AAP नेता ने लगाए आरोप

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 05:42 PM (IST)

    दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को लेकर भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। आप ने भाजपा सरकार पर छठ व्रतधारियों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर शराब की दुकानें खुली रखना श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है। सौरभ भारद्वाज ने भाजपा को नकली सनातनी सरकार बताते हुए इस कदम को पूर्वांचल की आस्था का अपमान बताया।

    Hero Image

    आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर लगाए आरोप।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जिस तरह दिल्ली की भाजपा सरकार छठ महापर्व के आयोजन को लेकर इस बार बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने का दावा कर रही है, उसी तरह आम आदमी पार्टी भी इस पर्व पर कमियां ढूंढ कर दिल्ली की भाजपा सरकार को पर हमला बोल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी क्रम में आप की दिल्ली इकाई ने सोमवार को भाजपा सरकार पर छठ व्रतधारियों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। आप ने कहा है कि आस्था और पवित्रता के महापर्व छठ पर दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रखी जाना इस बात का सुबूत है कि भाजपा सरकार को श्रद्धालुओं की भावनाअों से कोई लेना देना नहीं है।

    आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नकली एक्यूआइ और नकली यमुना बनाने वाली भाजपा की नकली सनातनी सरकार है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छठ महापर्व पर सारे शराब के ठेके खोल दिए। जबकि अरविंद केजरीवाल की सरकार में सारी शराब की दुकानें इस दिन बंद रहती थीं। कहा कि यह पूरी तरह से पूर्वांचल आस्था व असली सनातन का अपमान है और इसे हिंदुस्तान नहीं सहेगा।