Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    VIDEO: रील के चक्कर में सीधे यमुना में जा गिरे BJP विधायक, AAP नेता ने चुटकी लेकर कसा तंज

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 01:11 PM (IST)

    दिल्ली में छठ पूजा के बीच, भाजपा विधायक रवि नेगी का यमुना नदी में गिरने का वीडियो वायरल हो गया। रील बनाते समय पैर फिसलने से वे नदी में जा गिरे। आप विधायक संजीव झा ने इस घटना पर तंज कसते हुए भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के बीच भाजपा के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया कि यमुना नदी के किनारे पर बीजेपी विधायक रवि नेगी रील बना रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे नदी में जा गिरे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वे चंद सेकंड में ही नदी में गिर गए। इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक संजीव झा ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह भाजपा के विधायक रवि नेगी हैं, जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया है।

    उन्होंने लिखा कि जुमलेबाजी अब इनका पेशा बन चुका है। शायद इसी झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद इन्हें अपने पास बुला लिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के छठ घाटों पर बिछी बिहार चुनाव की बिसात, यमुना की आड़ में कैसे तैयार किया मास्टर प्लान?

    बता दें कि बीजेपी के विधायक रविंद्रर नेगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने निजी एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।