Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD Election Result: विनोद नगर सीट पर BJP ने बरकरार रखी अपनी बादशाहत, दो पूर्व पार्षदों के बीच हुआ था मुकाबला

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 08:18 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। भाजपा की सरला चौधरी और आप की गीता रावत के बीच मुकाबला था, जिसमें सरला ...और पढ़ें

    Hero Image

    एमसीडी के उपचुनाव में विनोद नगर वार्ड से जीत के बाद भाजपा की विजयी प्रत्याशी सरला चौधरी व साथ में विधायक रविंदर सिंह नेगी। फोटो- पारस कुमार

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विनोद नगर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा अपनी बादशाहत कायम रखने में कामयाब रही। सामान्य सीट होने के बावजूद भाजपा ने सरला चौधरी व आप ने गीता रावत को मैदान में उतारा था। दाेनों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। यहां का चुनाव दिलचस्प इसलिए भी था, क्याेंकि दोनों ही प्रत्याशी पहले इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। 1769 वोट चुनाव में हार-जीत का फैसला हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट पर पिछले दो चुनाव में पहाड़ी पार्षदों का दबदबा रहा। इस बार भाजपा ने गुर्जर चेहरे पर दावं खेला, जबकि आप ने पहाड़ी चेहरे पर विश्वास जीताया। वार्ड में पहाड़ी लोगों की संख्या ठीक ठाक होने के बावजूद गुर्जर चेहरे को लोगों ने पसंद किया। भाजपा के लिए यह सीट जीतना इसलिए भी महत्वपूर्ण था, क्याेंकि यहां के स्थानीय पार्षद इस साल चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे। उसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

    प्रचार में बड़े चेहरों ने बहाया था पसीना

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा से लेकर भाजपा प्रदेश के कई बड़े चेहरों ने यहां पसीना बहाया। भाजपा ने प्रचार में नारा दिखा जिसकी सरकार उसका पार्षद। इस नारे को लेकर वह आगे बढ़ी और सफल हुई। जबकि आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा चेहरा यहां चुनाव प्रचार करते हुए नजर नहीं आया।

    पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट पर दूरी बनाएं रखी। आप के स्थानीय नेताओं का कहना है कि गीता रावत के चुनाव शुरू होने से पहले पैर में फैक्चर हो गया था। इस वजह से वह ठीक तरह से पैदल प्रचार नहीं कर सकीं। चुनाव जीतने के बाद सरला चौधरी ने विजयी जुलूस निकाला। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री, सीएम, सांसद व स्थानीय विधायक को दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद दिल्ली में होगा मेयर का चुनाव, MCD उपचुनाव परिणाम से बदला समीकरण; समझें सीटों का गणित

    यह भी पढ़ें- MCD उपचुनाव परिणाम में BJP की महिलाओं का दबदबा, 6 सीटों पर लहराया परचम; देखें लिस्ट

    यह भी पढ़ें- दिल्ली MCD उपचुनाव में एक सीट ने सबको चौंकाया, कौन-सी पार्टी है AIFB, जहां नहीं गली BJP-AAP की दाल

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: उपचुनाव में भाजपा और AAP को झटका, कांग्रेस का खुला खाता; जानिए कहां से कौन जीता

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: संगम विहार सीट जीतकर गदगद हुई कांग्रेस, सुरेश चौधरी ने जीता जनता का दिल

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP