डूबते सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाट पहुंची CM रेखा गुप्ता, दिल्ली की समृद्धि की कामना की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार यमुना घाट पर छठ पूजा में भाग लिया और दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद दिल्ली में यह त्योहार उत्साह से मनाया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने छठ पूजा को एकता और भक्ति का प्रतीक बताया। इस वर्ष दिल्ली में छठ पूजा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है।
-1761568593408.webp)
छठ पूजा के मौके पर सोनिया विहार घाट पहुंची रेखा गुप्ता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार यमुना घाट पर छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने इस पावन पर्व पर दिल्लीवासियों और पूरे देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं छठ पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली और पूरे देश के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। कई वर्षों बाद दिल्ली में यह त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।"
उन्होंने घाट पर आयोजित पूजा समारोह में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के साथ इस पारंपरिक उत्सव की खुशी में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठ पूजा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व एकता और भक्ति का प्रतीक है। दिल्ली में इस बार छठ पूजा के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।