Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली सीएम ने ITO स्थित हाथी घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, कहा- छठी मईया ने दिया श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 07:44 AM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व पर आईटीओ के हाथी घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया। उनके साथ मंत्री सिरसा और कपिल मिश्रा भी थे। उन्होंने लक्ष्मी नगर के विधायक की पत्नी के साथ पूजा की और कहा कि छठी मईया ने उन्हें सेवा का अवसर दिया। इससे पहले, उन्होंने सोनिया विहार में यमुना में डुबकी लगाई और दिल्लीवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हुआ।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार सुबह आईटीओ स्थित हाथी घाट पर छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा की पत्नी के साथ छठ पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठी मईया ने उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp Image 2025-10-28 at 7.14.26 AM

    इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार में छठ घाट पर यमुना में डूबकी लगाई थी और छठी मइया से दिल्ली के लोगों की सुख, शांति की कामना की थी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का समापन किया गया।

    WhatsApp Image 2025-10-28 at 7.18.09 AM

    ब्रह्ममुहुर्त भोर में श्रद्धालु छठ मइया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने घाट पर दीये जलाकर पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने चार दिवसीय व्रत का समापन किया। व्रतियों ने पूजा स्थल पर ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा शुरू की गई थी।

     


    यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने छठ पर यमुना में लगाई डूबकी, कहा- पूर्वांचलियों से किया वादा पूरा किया

    यह भी पढ़ें- डूबते सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाट पहुंची CM रेखा गुप्ता, दिल्ली की समृद्धि की कामना की

    यह भी पढ़ें- 'छठ पूजा पर पहली बार हो रही यह व्यवस्था, लोग हमेशा रखेंगे याद', बोलीं CM रेखा गुप्ता 

    यह भी पढ़ें- 1000 से अधिक घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा छठ पर्व; सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया तैयारियों का खाका