Delhi Weather: दिल्ली में और गिरा तापमान, 15 साल में सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार की सुबह
दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट जारी है। इस वर्ष, पिछले 15 वर्षों में सबसे ठंडी शुरुआत हुई है। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 ...और पढ़ें

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर गुजरता बाइक सवार परिवार। फाइल फोटो।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले 15 वर्षों में दिसंबर के पहले सप्ताह में सबसे ठंडी शुरुआत हुई है। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा गया था। वर्ष 2011 से अबतक सबसे कम था।
दो दिसंबर को यह बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गई थी परंतु, बुधवार (तीन दिसंबर) को एक बार फिर से सुबह का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को यह 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

इस तरह से बृहस्पतिवार की सुबह पिछले 15 वर्षों में दिसंबर के पहले सप्ताह में सबसे ठंडी रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इस दिसंबर में न्यूनतम तापमान का विवरण
| तारीख | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|
| 1 दिसंबर | 5.7 |
| 2 दिसंबर | 9.6 |
| 3 दिसंबर | 6.4 |
| 4 दिसंबर | 5.6 |
पिछले 15 वर्षों में दिसंबर के पहले सप्ताह में सबसे कम तापमान का विवरण
| वर्ष | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
|---|---|
| 2025 | 5.6 |
| 2024 | 8.5 |
| 2023 | 9.2 |
| 2022 | 7.6 |
| 2021 | 11 |
| 2020 | 8 |
| 2019 | 7.6 |
| 2018 | 8.4 |
| 2017 | 7.4 |
| 2016 | 8.4 |
| 2015 | 10.1 |
| 2014 | 10 |
| 2013 | 9.2 |
| 2012 | 6.5 |
| 2011 | 10.1 |
स्त्रोतः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में 15 साल में सबसे ठंडी रही दिसंबर की शुरुआत, कंपाएगी शीतलहर
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिसंबर में कितना गिरेगा पारा?
यह भी पढ़ें- हवा चलने से 24 दिन बाद दिल्ली के AQI में मामूली सुधार, रविवार रहा राजधानी का सबसे ठंडा दिन
सुबह की हवा में कुछ सुधार, बहुत खराब से खराब श्रेणी में
सुबह हल्की हवा चलने से पिछले दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 रहा। बुधवार को यह 342 था। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर, आरके पुरम सहित कई स्थानों पर एक्यूआई बहुर खराब श्रेणी में है।
सबसे अधिक प्रदूषण जहांगीरपुरी में एक्यूआई 356 दर्ज हुआ। वहीं, 204 एक्यआई के साथ दिलशाद गार्डन में हवा सबसे साफ रही। स्विस एप आइक्यू एयर के अनुसार दिल्ली की एक्यूआई 281 रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।