Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन की भारत में एंट्री से पहले होटल स्टाफ के लिए सख्त निर्देश जारी, भूलकर भी न करें हंसी-मजाक

    By NEMISH HEMANT SAHUEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Thu, 04 Dec 2025 04:51 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए दिल्ली सज-धज कर तैयार है। लुटियंस दिल्ली में हिंदी और रूसी भाषा में स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं, जिन प ...और पढ़ें

    Hero Image

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए तैयार हुई दिल्ली। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के स्वागत को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तैयार हो गई है। लुटियंस दिल्ली में जगह-जगह हिंदी और रसियन भाषा में स्वागत करते बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें पुतिन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है। साथ ही व्लादिमीर के बारे में लिखा है कि आपका भारत में स्वागत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी तिरंगे के साथ कर्तव्य पथ में लहरा रहा है। रूस के राष्ट्रपति और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल की जरूरत के लिए दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों से एक हजार से अधिक लग्जरी और सुरक्षित कारें भी मंगाई गई हैं।

    WhatsApp Image 2025-12-04 at 15.46.56

    पुतिन के स्वागत के लिए दिल्ली में स्वागत बोर्ड। जागरण

    आईटीसी मौर्या के साथ कई पंचतारा होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। वैसे तो पुतिन का आज रात्रि भोज पीएम आवास और कल का लंच हैदराबाद हाउस में पीएम के साथ संयुक्त वार्ता के बीच है। इसके बाद कल का रात्रि भोज राष्ट्रपति भवन में है। पुतिन और उनके करीबियों व रूस से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष व्यंजनों और खानपान की व्यवस्था की गई है, जिसमें रसियन खाने पर विशेष ध्यान रखा गया है।

    WhatsApp Image 2025-12-04 at 15.41.54

    उन्हें बताया गया कि रूस के लोग खाने पीने में रसियन भोजन को लेकर काफी चूजी होते हैं। इसलिए, उसका खास ख्याल रखा जाए।

    यह भी पढ़ें- ये होटल होगा पुतिन का दिल्ली में 'शाही' ठिकाना, ITC मौर्य में ठहरने का कितना है खर्च? 24 घंटे के लिए चुकाएंगे लाखों

    हिंदी में आपस में न करें मजाक

    होटल के स्टाफ को विशेष तौर पर बातचीत और व्यवहार में सतर्कता बरतने को बोला गया है। क्योंकि कई रसियन को हिंदी आती है और वह आपकी आपसी बात को समझ सकते हैं। इसलिए भूलकर भी मजाक न हो। आज रात्रि में राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच रहे हैं जबकि, शुक्रवार को सबसे पहले राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचेंगे। वहां पर एक पौधा भी लगाएंगें। इसे लेकर राजघाट पर विशेष तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को सुबह राजघाट आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

    राष्ट्रपति पुतिन का टाइमिंग

    (आज का प्लान)

    • 6.35 PM पर पालम एयरपोर्ट
    • 6.45 PM पर गाड़ी में बैठ जाएंगे
    • 7 PM पर PM हाउस
    • 7.30 PM पर डिनर
    • उसके बाद ITC मौर्या होटल