Delhi MCD Result 2025: उपचुनाव में भाजपा और AAP को झटका, कांग्रेस का खुला खाता; जानिए कहां से कौन जीता
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी को नुकसान हुआ है। भाजपा ने 7 सीटें जीतीं, जबकि आप को 3 सीटें मिलीं। ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi MCD upchunav Result 2025 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। भाजपा ने 12 में से सात सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आप ने तीन सीटें हासिल की। कांग्रेस और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक को एक-एक सीट पर जीत मिली है।
भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान
वैसे तो पहले भाजपा के पास 12 में से नौ सीटें थीं और आप के पास तीन सीटें थीं। हालांकि, इस बार भाजपा सात ही सीटों पर जीत पाई है। इसमें एक सीट भाजपा वह जीती है, जो पहले नहीं जीती थी।
यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: संगम विहार सीट जीतकर गदगद हुई कांग्रेस, सुरेश चौधरी ने जीता जनता का दिल
कांग्रेस को फायदा, आप की नहीं बढ़ीं सीटें
कांग्रेस के लिए यह चुनाव फायदे वाला साबित हुआ। क्योंकि भाजपा के कब्जे वाली संगम विहार सीट कांग्रेस ने हथिया ली है। वहीं, आप के लिए झटके वाली बात यह है कि जो सीट निगम के 2022 के आम चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीती थी वह आप हार गई है। आप यहां पर तीसरे नंबर रही है।
यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP
आप के विधायक आले मोहम्मद इकबाल के समर्थित प्रत्याशी मो. इमरान ने 4592 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा विधायकों से नाराजगी के चलते भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। संगम विहार में भाजपा के विधायक चंदन चौधरी के निगम से इस्तीफे की वजह से यह सीट खाली हुई थी। उनकी छवि का नुकसान वहां पर भाजपा के प्रत्याशी को हुआ और कांग्रेस वहां से जीत गई।
यह भी पढ़ें- Delhi MCD Chunav Result 2025: भाजपा ने चांदनी चौक से खोला खाता, BJP के सुमन गुप्ता ने AAP के हर्ष शर्मा को चटाई धूल
वहीं, मुंडका सीट पर आप प्रत्याशी जीत गए हैं, क्योंकि यहां पर भाजपा के विधायक गजेंद्र दराल से भी लोगों में नाराजगी थी। इसी प्रकार नारायणा में आप जीत गई है। यहां पर आप ने बाहरी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का मुद्दा बनाया था।
दिल्ली MCD उपचुनाव 2025: कहां से कौन बना विजेता
| क्रमांक (No.) | सीट (Seat) | विजयी (Winner) | पार्टी (Party) | हारे प्रत्याशी (Loser) | अंतर (Margin) |
| 1. | शालीमार बाग बी | अनिता जैन | भाजपा | बबिता राणा (आप) | 10,101 |
| 2. | द्वारका बी | मनीषा देवी | भाजपा | राज बाला (आप) | 9,100 |
| 3. | ढिचाऊं कलां | रेखा रानी | भाजपा | नीतू (आप) | 5,637 |
| 4. | चांदनी महल | मो. इमरान | एआइएफबी | मुंदसर उसमान (आप) | 4,692 |
| 5. | ग्रेटर कैलाश | अंजुम मंडल | भाजपा | ईशा गुप्ता | 4,065 |
| 6. | संगम विहार ए | सुरेश चौधरी | कांग्रेस | सुब्रहजीत गौतम (भाजपा) | 3,628 |
| 7. | दक्षिणपुरी | राम स्वरूप कनौजिया | आप | रोहिणी | 2,262 |
| 8. | विनोद नगर | सरला चौधरी | भाजपा | गीता रावत (आप) | 1,769 |
| 9. | मुंडका | अनिल | आप | जयपाल (भाजपा) | 1,577 |
| 10. | चांदनी चौक | सुमन कुमार गुप्ता | भाजपा | हर्ष शर्मा (आप) | 1,182 |
| 11. | अशोक विहार | वीना असीजा | भाजपा | सीमा गोयल (आप) | 405 |
| 12. | नारायणा | राजन अरोड़ा | आप | चंद्रकांता शिवानी (भाजपा) | 148 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।