Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Chunav Result 2025: भाजपा ने चांदनी चौक से खोला खाता, BJP के सुमन गुप्ता ने AAP के हर्ष शर्मा को चटाई धूल

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 09:46 AM (IST)

    दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। भाजपा ने चांदनी चौक से अपना खाता खोला, जहाँ सुमन गुप्ता ने आप के हर्ष शर्मा को ...और पढ़ें

    Hero Image

    चांदनी चौक से भाजपा के सुमन गुप्ता ने जीत दर्ज की है। जागरण

    Delhi MCD upchunav Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 दिसंबर) को आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक सभी सीटों के परिणाम आने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, भाजपा ने चांदनी चौक से अपना खाता खोल लिया है। चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार सुमन गुप्ता ने बाजी मार ली है। सुमन गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को 1182 वोटों से हराया है।

    संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। यहां पर दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी रहे। उधर, शालीमार बाग सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा ने यह सीट 10 हजार वोटों से जीती है। आम आदमी पार्टी ने दक्षिणपुरी सीट जीतकर अपना खाता खोला है।

    WhatsApp Image 2025-12-03 at 09.57.29

    बता दें कि यह चुनाव भाजपा, आप और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी वोटरों के बीच पकड़ का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: चांदनी चौक में खुला BJP का खाता, सुमन गुप्ता 1182 वोट से जीते

    बताया जरूरी होगा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इन 14 सीटों में से 9 भाजपा के पास थी, जबकि तीन सीटें आम आदमी पार्टी के पास थी।