Delhi MCD Result 2025: संगम विहार सीट जीतकर गदगद हुई कांग्रेस, सुरेश चौधरी ने जीता जनता का दिल
दिल्ली एमसीडी के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने संगम विहार में एक सीट पर जीत हासिल की है। आ ...और पढ़ें
-1764742914519.webp)
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने संगम विहार वार्ड 163 पर 2260 वीटों से जीत दर्ज की। जागरण
Delhi MCD upchunav Result 2025। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 12 में से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है, जबकि आप ने तीन और एक सीट पर कांग्रेस व ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत हासिल की है।
बता दें कि कांग्रेस ने संगम विहार में जीत दर्ज करके अपना खाता खोल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने संगम विहार वार्ड 163 पर 3,628 वीटों से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP
दिल्ली के संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने 3,628 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के शुभ्रजीत गौतम को हराया है। सुरेश चौधरी को 12,766 वोट मिले हैं जबकि, भाजपा प्रत्याशी शुभ्रजीत गौतम को 9138 वोट मिले। आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंची है, उसके प्रत्याशी अनुज शर्मा को महज 3,994 वोट मिले हैं।
उधर, आम आदमी पार्टी ने मुंडका और दक्षिणपुरी सीट समेत तीन पर कब्जा किया है। इनके अलावा भाजपा ने चांदनी चौक और शालीमार बाग-बी समेत सात सीटों पर जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Delhi MCD Chunav Result 2025: भाजपा ने चांदनी चौक से खोला खाता, BJP के सुमन गुप्ता ने AAP के हर्ष शर्मा को चटाई धूल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।