Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीपावली की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला- पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों का बदला टाइमटेबल

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 10:36 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो ने दीपावली पर यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को सुगमता प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा कर सकें। ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली पर घर से बाहर निकलकर खुशियों की खरीदारी करने वालों या यात्रा पर निकल रहे लोगों की सहूलियत को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा एलान किया है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। इसके तहत दीवाली की पूर्व संध्या पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों की मेट्रो सेवा की समय सारिणी में फेरबदल किया गया है।

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    "दीवाली की पूर्व संध्या (19 अक्टूबर) को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं, जो सामान्यतः रविवार को सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं, इस दिन सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी।

    सोमवार (20 अक्टूबर) को दीवाली के अवसर पर अंतिम मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है।

    दीवाली के दिन बाकी समय में मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों पर सामान्य समय पर पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी।"

    ऐसे में यह जानकारी मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वहीं, त्योहारी सीजन को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने 18 से 21 अक्टूबर तक चांदनी चौक और आसपास के बाजारों में होने वाले उत्सवों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने वाले रास्तों पर उमड़ी भीड़, यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर टोल पर भयंकर ट्रैफिक जाम