Delhi-NCR Flood Live Update: दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ जैसे हालात, 207 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर, 15000 लोग विस्थापित
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव व गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। आज रात से यमुना का जल स्तर कम होना शुरू होगा।

दिल्लीवालों के लिए बरसात फिर मुसीबत बनकर सामने आई। एनसीआर में तेज वर्षा के कारण गाजियाबाद, नोएडा व गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को जहां लंबा जाम से जूझना पड़ा, वहीं हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से सोमवार को 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि बुधवार दोपहर 1.00 बजे तक यमुना का जलस्तर 207 मीटर पहुंच गया है। इसके चलते 15 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।
फरीदाबाद में अधिकारियों ने लिया मोहना पुल का जायजा

फरीदाबाद के विधि एवं न्यायिक प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रितु यादव, एसडीएम मयंक भारद्वाज, नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा मोहना पुल के ऊपर यमुना का जायजा लेते हुए।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सहायता से शिवरों में ठहरे लोगों की सुविधाओं का अवलोकन करने के लिए दौरे पर थी। फरीदाबाद जिले की सीमा के किसी भी गांव के ग्रामीणों को अभी तक सहायता शिविर में नहीं ठहराया गया है। पलवल जिले के राजुपुर गांव के 50 ग्रामीणों को मोहना अनाज मंडी में ठहराया गया है।
यह लोग अपनी मर्जी से चलकर अनाज मंडी में आए हैं। इनके साथ भेड़-बकरी और पशु भी हैं। एसडीएम भारद्वाज विनायक तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा ने गांव की सरपंच से ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इन लोगों के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है ।यह लोग अनाज मंडी के टीन शेड के नीचे ठहरे हुए हैं।
मोहना में खेतों में फैला पानी

फरीदाबाद के मोहना में यमुना का पानी आसपास की खेतों में फैल गया है। मोहना पुल पर यमुना के विराट रूप दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। आम दिनों में यमुना एक नाले की तरह बहती रहती है। ऐसा विराट रूप 2023 में देखने को मिला था। 2024 में यमुना घेरे से बाहर नहीं निकली। अब यमुना पूरी तरह से उफान पर चल रही है और फसलों में पानी फैल गया है।
दिल्ली समेत नोएडा में तेज बारिश शुरू
दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है।
लोहे के पुल में घुसा यमुना का पानी
यमुना का पानी ऐतिहासिक लोहे के पुल को छूकर बह रहा है। पानी का बहाव ऐसा है कि नदी का पानी पुल के अंदर आ गया है।
फरीदाबाद: राहत शिविर में पहुंचाए गए लोग

फरीदाबाद के दूल्हेपुर गांव में राहत शिविर में पहुंचाए गए लोग। मोहना गांव में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से अपने पशु लेकर केजीपी एक्सप्रेसवे पर आए ग्रामीण।
फरीदाबाद की बसंतपुर की आबादी में लगातार बढ़ रहा पानी

फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली से सटे बसंतपुर की आबादी में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाई गई है जिसकी वजह से 300 से अधिक मकानों में पानी भर गया है। बुधवार सुबह यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर आ रहे हैं। बसंतपुर में ही लोगों को रेस्क्यू करने का भी इंतजाम किया गया है। एसडीआरएफ की टीम तैयारी में जुट गई है।
फरीदाबाद में अब तक 7300 क्यूसेक पानी बहा

फरीदाबाद की सीमा में हथिनी कुंड बैराज से पहली सितंबर छोड़ गया तीन 39 हजार क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। अब तक जिले में एक लाख 73000 क्यूसेक पानी बह चुका है। किनारे बसे गांव की आबादी तक पानी पहुंच चुका है। मोहना गांव की आबादी के यमुना की तरफ पानी है। इसी तरह से छांयसा, साहूपुरा खादर, मोठूका, अरुआ में आबादी तक पानी आ गया है। प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
आज सुबह से लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद
दिल्ली में यमुना के लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर मंगलवार शाम से वाहनों की आवाजाही बंद थी। आज सुबह 6.30 बजे से ट्रेन परिचालन भी बंद कर दिया गया।
50 लोगों को किया रेस्क्यू

दिल्ली के बदरपुर खादर गांव से 50 लोगों को बोट क्लब ने रेस्क्यू किया। यहां कल से ही रेस्क्यू अभियान जारी है।
पुराना उस्मानपुर गांव तक पहुंचा यमुना का पानी
पूर्वी दिल्ली में आज सुबह 9 बजे से पहले तक ही यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर पहुंच गया है। खादर में पानी का फैलाव होने लगा है। पुराना उस्मानपुर गांव व गढ़ी मांडू गांव के करीब तक पानी आ गया है। अधिकारियों का कहना कि आज रात से यमुना का जल स्तर कम होना शुरू होगा।
दिल्ली में आई बाढ़, उस्मानपुर का एक दृश्य। pic.twitter.com/Tv6DnnZSYl
— Pooja TRIPATHI (@PoojaT189) September 3, 2025