Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अब राजधानी को मिलेगा उसका Official Logo, एक नवंबर को दिल्ली दिवस के मौके पर जारी करेगी रेखा सरकार

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 09:05 PM (IST)

    दिल्ली सरकार 1 नवंबर को दिल्ली दिवस के अवसर पर अपना आधिकारिक लोगो जारी करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, यह लोगो राजधानी की विशेष पहचान को स्थापित करेगा और दिल्ली के आधुनिक और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। लोगो का चयन एक विशिष्ट समिति द्वारा किया गया है, और अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।

    Hero Image

    अब राजधानी को मिलेगा उसका Official Logo।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली राज्य (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली) का Official Logo एक नवंबर को दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) के मौके पर जारी किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह Logo राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा।

    यह लोगो दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन को दर्शाएगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास का सामंजस्य भी पारिभाषित होगा।

    दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक विशिष्ट समिति का गठन किया था। शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उन लोगो पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे समिति ने फाइनल किया था। लंबे मंथन के बाद चुनिंदा लोगो का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार जल्द ही एक और बैठक में दिल्ली का आधिकारिक लोगो फाइनल कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर बनाए जाएंगे तीन फ्लाईओवर, PWD की ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की कवायद