दिल्ली में 122 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली के बाहरी जिले में राज पार्क थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मंगोलपुरी इलाके से 122 ग्राम गांजा के साथ सनी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में राज पार्क थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में 122 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी सनी मंगोलपुरी का निवासी है। इससे पहले भी एक लूट के मामले में शामिल रह चुका है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि चार दिसंबर को राज पार्क थाना पुलिस की टीम गश्त के दौरान जब मंगोलपुरी के ए-ब्लाक के पास पहुंची तो कुछ लोगों को इकट्ठा देखा। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में सफेद पालिथीन बैग था। पुलिस को देखते ही समूह में मौजूद लोग वहां से भागने लगे। संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने तुरंत पीछा किया और पॉलिथीन लिए हुए व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।
पॉलिथीन की जांच में उसके भीतर गांजा पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी स्थानीय स्तर पर गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके अन्य संभावित साथियों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।