Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इस साल 10 महीनों में DTC की 2820 बसें सड़कों से हट गईं, कांग्रेस ने दिल्ली की BJP सरकार पर बोला हमला

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 12:15 AM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय बसों की कमी से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। डीटीसी के बेड़े में बसों की संख्या घट रही है, जिससे मुफ्त यात्रा योजना का लाभ महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नई इलेक्ट्रिक बसें नहीं आईं, तो परिवहन प्रणाली ध्वस्त हो जाएगी।

    Hero Image

    देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर बोला हमला।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से वोट लेकर भाजपा दिल्ली की जनता की मूलभूत जरुरतों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। दीवाली और छठ पर्व पर जब लोगों को बसों की ज्यादा जरुरत है, उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

    यादव ने कहा कि डीटीसी के बेड़े में बसें बढ़ने की बजाय लगातार कम हो रही हैं। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर 10 महीनों में डीटीसी की 2287 बसें और 553 कलस्टर बसें कुल मिलाकर 2820 बसें हटी हैं। दिल्लीवालों को बसों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मी नगर, गीता कालोनी, पटपड़गंज, मयूर विहार, आईटीओ, मुडंका, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, नजफगढ़, बदरपुर, दिलशाद गार्डन, मयूर विहार फेस तीन, सीमापुरी, नरेला सहित दूर दराज वाले मार्गों पर लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बसें तो घंटों इंतजार करने पर भी नही आ रही हैं।


    यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं को मुफ्त यात्रा योजना का बखान कर रही है, लेकिन जब बसें ही नहीं होंगी और एक बस में चार से पांच गुना सवारी चढ़ेंगी तो कितनी महिलाओं को मुफ्त यात्रा का फायदा मिलेगा? यादव ने कहा कि अगर जल्द नई इलेक्ट्रिक बसें नहीं आई तो दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पूरी ध्वस्त हो जाएगी।