दिल्ली के गोकलपुरी में सेल्समैन पर हमला, पति को बचाने आई पत्नी पर चाकू से वार
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक सेल्समैन के साथ मारपीट की घटना हुई। जब सेल्समैन की पत्नी उसे बचाने आई, तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेल्समैन की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
-1760500387946.webp)
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गोकलपुरी इलाके में एक सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सेल्समैन को बचाने के लिए जब उसकी पत्नी आगे आई तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अंजू व इनके पति सुनील को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। सुनील की शिकायत पर गोकलपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
सुनील अपने परिवार के साथ संजय कॉलोनी में रहता है। इलाके में ही रहने वाले अमन व मोहित से उसकी रंजिश चल रही है। सुनील बाजार से सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। रास्ते में अमन व मोहित ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह से उनसे छूटकर घर की तरफ भागा।
वहीं, आरोपियों ने पीछा कर उसे उसके घर के बाहर फिर से पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी बाहर आ गई। महिला ने अपने पति को बचाने की कोशिश को तो आरोपितों ने उनपर चाकू से एक वार कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।