दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं, अगले दो दिनों तक तेजी से गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने सुबह धुंध और दोपहर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका है। वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में है, हालांकि इसमें मामूली सुधार हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को राजधानी में एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति अगले दो दिन जारी रह सकती है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी के संकेत है। मंगलवार को राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। हवा में नमी का स्तर 100 से 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में सुबह धुंध छाए रहे रहने तथा दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।