Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: आजादपुर मंडी में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस को हत्या की आशंका

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 03:24 PM (IST)

    दिल्ली के आजादपुर मंडी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में आए दिन हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला आजादपुर मंडी का है, जहां रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आरंभिक जांच में महिला के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रा पार्क थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस जांच में जुटी  है।