दिल्ली हाट में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन, यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल
दिल्ली के कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यूनेस्को दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने जा रहा है, ...और पढ़ें

दीवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की घोषणा हो सकती है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि यूनेस्को ने भारत के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्णय अ होने जा रहा है।
यह निर्णय संपूर्ण भारतीय समाज और इसकी सांस्कृतिक धरोहर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण होगा। दिल्ली सरकार ने सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्साह, सद्भाव, समृद्धि और सांस्कृतिक एकता के साथ उत्सव में शामिल हों।
मिश्रा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह फैसला भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विविधता की वैश्विक मान्यता का प्रतीक होगा। इस निर्णय की औपचारिक घोषणा 10 तारीख को दिल्ली के लाल किले में की जाएगी।
इस अवसर पर देशभर में दीपावली के समान ही उत्सव का वातावरण रहेगा। यूनेस्को की घोषणा का उत्सव मनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा विस्तृत और भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। आज दिल्ली हाट में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन होगा।
लालकिले में दीपावली उत्सव का आयोजन, विशाल दीये प्रज्वलन कार्यक्रम, दिल्लीभर के प्रमुख चौक–चौराहों तथा सड़कों पर रोशनी और सजावट, दिल्ली की सभी सरकारी इमारतों का विशेष प्रकाशन, दिल्ली हाट में मुख्यमंत्री जी एवं पूरी कैबिनेट की उपस्थिति में दीपावली उत्सव का आयोजन होगा।
कपिल मिश्रा ने कहा कि दीपावली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और ‘अंधकार से प्रकाश’ की अनंत भावना का प्रतीक है। इस मान्यता ने पूरे देश का सम्मान और गौरव बढ़ाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।