गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आज, केजरीवाल और भगवंत मान लेंगे हिस्सा
आज गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके जीवन के बारे में बात करेंगे। यह दिन सिख समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
-1761361594061.webp)
बलिदान दिवस के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली में कई शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली में कई शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल होंगे।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिंद दी चादर, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान कर दिया। उनके 350वें बलिदान दिवस को पंजाब सरकार श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। शनिवार, गुरुद्वारा शीश गंज साहिब, दिल्ली में गुरु साहिब के चरणों में अरदास के साथ इन समागमों की शुरुआत होगी। शाम 6 बजे, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार सिखों के नौवें गुरु ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादर जी की अमूल्य विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इन समारोहों की शुरुआत के लिए दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब में अरदास करेगी।
शाम को गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल नतमस्तक होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादर जी के धर्मनिरपेक्षता, मानवता और बलिदान के उच्च आदर्शों पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।