आनंद विहार नमो भारत स्टेशन ने रचा इतिहास, एनसीआरटीसी को मिली आइजीबीसी प्लेटिनम रेटिंग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को आनंद विहार नमो भारत स्टेशन के लिए आइजीबीसी प्लेटिनम रेटिंग मिली है। यह सम्मान स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल और हरित निर्माण के लिए दिया गया है। एनसीआरटीसी ने ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों का उपयोग किया है। उनका लक्ष्य है कि ऊर्जा का 70% नवीकरणीय स्रोतों से पूरा किया जाए।

आनंद विहार नमो भारत भूमिगत स्टेशन के लिए भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) ने प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को आनंद विहार नमो भारत भूमिगत स्टेशन के लिए भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) ने प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया है। यह रेटिंग ग्रीन सर्टिफिकेशन के तहत दी जाने वाली सर्वोच्च श्रेणी है, जो स्टेशन के पर्यावरण अनुकूल होने और हरित निर्माण के लिए दी गई है।
एनसीआरटीसी ने नमो भारत परियोजना के अंतर्गत सभी प्रमुख परिसरों जैसे डिपो, स्टेशन और रिसीविंग सब-स्टेशन को आइजीबीसी से पंजीकृत कराया है। परियोजना का मूल्यांकन छह श्रेणियों में किया गया है। जिसमें साइट चयन, जल एवं ऊर्जा दक्षता, सामग्री संरक्षण, आंतरिक पर्यावरण और नवाचार शामिल है।
इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते आनंद विहार स्टेशन को यह उपलब्धि हासिल हुई।स्टेशन के निर्माण में एनसीआरटीसी ने कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों, ऊर्जा-कुशल प्रणालियों, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक वेंटिलेशन को प्राथमिकता दी है। साथ ही, वायडक्ट के नीचे हरित लैंडस्केपिंग से कार्बन फुटप्रिंट कम करने की पहल की है।
एनसीआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि कुल ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 70 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से पूरा किया जाए। इसके लिए 15 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की योजना बनाई गई है, जिसमें से 4.7 मेगावाट उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।