JNUSU Election Result: ABVP चारों सीटों पर पीछे, लेफ्ट उम्मीदवारों ने बनाई बढ़त; शुरू हुआ जीत का जश्न
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयू) चुनाव के वोटों की गिनती में एबीवीपी चारों पदों पर पीछे है। लेफ्ट के उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली आगे चल रहे हैं। लेफ्ट समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
-1762427549918.webp)
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में जीत का जश्न मनाने में जुटे समर्थक।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयू) चुनाव के बाद वोटों की गिनती हो रही है। इस वक्त एबीवीपी चारों पदों पर पीछे चल रही है। केंद्रीय पैनल के 5190 वोटों की गिनती के बाद लेफ्ट उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा 1707 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि एबीवीपी के विकास पटेल को 1367 और पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी को 1121 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के गोपिका 2708 वोटों के साथ सबसे आगे हैं और एबीवीपी की तान्या कुमारी 1637 वोटों पर हैं।
महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव 1745 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट के दानिश अली 1812 वोट लेकर एबीवीपी के अनुज दमारा (1673 वोट) से आगे हैं। वहीं लेफ्ट के समर्थक अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।