अशोक विहार एसिड अटैक मामले में एलजी सक्सेना सख्त, अधिकारियों को दिए आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश
दिल्ली के अशोक विहार में हुए एसिड अटैक मामले पर एलजी वीके सक्सेना ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं। एलजी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लिया है। रविवार को लक्ष्मी बाई कॉलेज की एक छात्रा पर तीन युवकों ने एसिड फेंक दिया था, जिससे उसके हाथ झुलस गए।
-1761568047219.webp)
अशोक विहार एसिड अटैक मामले में एलजी सक्सेना का एक्शन।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को निर्देश दिया है कि अशोक विहार में कथित एसिड अटैक मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। यही नहीं, उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग भी की जाए।
राजनिवास से एक्स पर की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि सक्सेना ने हाल ही में हुई 'एसिड अटैक की दुर्भाग्यपूर्ण घटना' को बेहद गंभीरता से लिया है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
बता दें, रविवार को अशोक विहार इलाके में डीयू के लक्ष्मी बाई कॉलेज की एक छात्रा पर बाइक सवार तीन युवकों ने एसिड फेंक दिया था। पीड़िता ने बताया कि तीनों युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। घटना में उसके दोनों हाथ जल गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।