Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD उपचुनाव रहा काफी दिलचस्प: किसके लिए खुशी, किसके लिए गम? किसी के लिए फायदे का सौदा

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 08:04 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) संतुष्ट है। कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव फायदे का सौदा रहा। नतीजों स ...और पढ़ें

    Hero Image

    दिल्ली एमसीडी उपचुनाव ने लगभग सभी दलों को संतुष्टि दी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर हुए उप चुनाव ने तीनों प्रमुख पार्टियों को कुछ न कुछ दे दिया। पहली नजर में भाजपा को नुकसान पहुंचा है। उसके पास नौ सीटें थीं, उपचुनाव में उसे सात सीटें मिलीं। आप पहले भी तीन सीटों पर काबिज थी, चुनाव में उसे तीन सीटें ही जनता ने दी। इस तरह से उसे संतुष्टि मिल गई। फायदे में कांग्रेस रही। इन 12 सीटों में कांग्रेस शून्य पर थी, उसे संगम विहार के रूप में एक सीट मिल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने अंतिम समय पर 2017 में निर्दलीय जीत चुके सुरेश चौधरी को पार्टी में शामिल करा कर चुनाव में उतारा था। इसके अलावा एक सीट आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक को मिली है। चांदनी महल सीट पहले आप के पास थी। आले माेहम्मद पार्षद थे। बाद में विधायक बन गए तो सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर आप ने उनके पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बागी तेवर अपना लिए और फारवर्ड ब्लाक से अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया, जिसे जीत भी मिल गई।

    पार्षद रेखा गुप्ता ने विधायक बनने के बाद शालीमार बाग बी सीट से इस्तीफा दे दिया था। उस सीट पर भाजपा ने सर्वाधिक 10,101 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने आप के कब्जे वाली चांदनी चौक सीट को भी जीत लिया है। द्वारका बी सीट भी भाजपा ने 9,100 वोटों से जीत है। जबकि आप ने भाजपा के कब्जे वाली नारायणा और मुंडका सीट को जीत लिया है।

    अशोक विहार सीट पर आप 405 वोटों से हारी है। नारायणा सीट पर आप प्रत्याशी राजन अरोड़ा को सबसे कम 148 वोटों से जीत मिली है। 2025 के विधानसभा चुनाव में 11 पार्षदों के विधायक और 2024 में एक पार्षद के सांसद बनने से यह 12 सीटें रिक्त हुई थीं।

    दिल्ली नगर निगम के उप चुनावों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। 38.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में 53 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। चुनाव की गितनी सुबह आठ बजे ही दस मतगणना केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।

    चुनाव के शांतिपूर्वक संपन्न होने को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने सभी मतदाताओं के साथ ही राजनीतिक दलों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अपने स्तर पर पारदर्शी चुनाव निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरे इंतजाम किए थे जिसमें आयोग पूरी तरह सफल रहा।

    सर्वाधिक मतों से विजयी प्रत्याशी

    अनिता जैन
    शालीमार बाग वार्ड
    10101 मतों से जीत

    सबसे कम अंतर से विजयी प्रत्याशी

    राजन अरोड़ा
    नारायणा वार्ड
    148 मतों से जीत

    नतीजों को ऐसे समझें, पहले और अब क्या अंतर 

    दिल्ली नगर निगम वार्ड चुनाव परिणाम: 2022 बनाम 2025
    वार्ड का नाम 2022 विजेता 2025 विजेता
    द्वारका बी भाजपा भाजपा
    नारायणा भाजपा आप
    विनोद नगर भाजपा भाजपा
    अशोक विहार भाजपा भाजपा
    ग्रेटर कैलाश भाजपा भाजपा
    ढिचाऊं कलां भाजपा भाजपा
    मुंडका भाजपा आप
    संगम विहार भाजपा कांग्रेस
    दक्षिणपुरी आप आप
    चांदनी चौक आप भाजपा
    चांदनी महल आप एआईएफबी