Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जम्मू-कश्मीर में भाजपा रिटायर्ड आतंकियों की फौज', AAP नेता संजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 08:29 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड आतंकियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने भाजपा को रिटायर्ड आतंकियों की फौज बताया और कहा कि भाजपा ने पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकियों को पार्टी पदाधिकारी बनाया है। उन्होंने मेहराज मलिक पर गलत तरीके से पीएसए लगाने का विरोध किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ने की बात कही।

    Hero Image
    संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड आतंकियों का इस्तेमाल कर रही है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड आतंकियों के जरिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रिटायर्ड आतंकियों की फौज है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पाकिस्तान में प्रशिक्षित एक दर्जन आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में अपना पार्टी पदाधिकारी बनाया है। जिसमें लश्कर आतंकी तालिब हुसैन शाह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो भी है और भाजपा ने उसे अल्पसंख्यक मोर्चा में आईटी सेल प्रमुख बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि गुरुवार को मैं श्रीनगर में इन रिटायर्ड आतंकियों की सूची जारी करने वाला था, लेकिन भाजपा ने मुझे नजरबंद कर दिया। यहां तक ​​कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को भी गेस्ट हाउस में मेरे पास नहीं आने दिया गया। उन्होंने कहा कि मेहराज मलिक पर गलत तरीके से पीएसए लगाया गया है। आम आदमी पार्टी मेहराज मलिक के अधिकारों के लिए सड़कों पर, संसद में और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।

    सिंह ने कहा कि मेहराज मलिक के खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज हैं। सभी एफआईआर जनता के मुद्दों को उठाने के लिए दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर 2014, 2016, 2021, 2023, 2024 की हैं। पुलिस ने 10-11 साल पुरानी एफआईआर के आधार पर एक निर्वाचित विधायक के खिलाफ पीएसए लगाया है।