AAP ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की अपील, केजरीवाल ने इनसे लगाई गुहार
आम आदमी पार्टी ने देशवासियों से पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद करने की गुहार लगाई है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने लोगों से आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया है। पार्टी ने पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष का बैंक विवरण साझा किया है और कार्यकर्ताओं से राहत सामग्री जुटाने का आह्वान किया है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने देशवासियों से बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद करने की अपील की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने लोगों से आगे आकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की दिल से मदद करने का आह्वान किया है।
आम आदमी पार्टी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 'पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष' का बैंक खाता भी साझा किया है। केजरीवाल ने एक्स पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें।
आप उन्हें कहीं से भी मदद भेज सकते हैं। मैं दुनिया भर में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से इस भीषण त्रासदी में दिल खोलकर मदद करने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री एकत्र करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।