Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अरविंदर सिंह लवली यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन बने, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 10:45 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने अरविंदर सिंह लवली को यमुना पार विकास बोर्ड और राजकुमार चौहान को ग्रामीण विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर सहमति बनी। भाजपा सरकार बनने के बाद से कई बोर्डों के प्रमुखों के नामों का इंतजार था। लवली और चौहान दोनों शीला दीक्षित सरकार में मंत्री थे और लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुए थे।

    Hero Image
    अरविंदर सिंह लवली यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन बने।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गांधीनगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुना पार विकास बोर्ड का और मंगोलपुरी के विधायक राजकुमार चौहान को ग्रामीण विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। एक अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी सहमति दी गई थी। दोनों बोर्ड के अन्य सदस्य दिल्ली सरकार द्वारा नामित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरवरी में भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष सहित विभिन्न बोर्ड के प्रमुखों व सदस्यों के नामों की घोषणा का इंतजार हो रहा है। कई विधायक व भाजपा नेता बोर्ड के चेयरमैन बनने के प्रयास में लगे हुए हैं। इनमें लवली और चौहान सबसे आगे रहे। दोनों शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    लोकसभा चुनाव के समय दोनों नेता भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों को मंत्री पद का भी दावेदार बताया जा रहा था। लेकिन, मंत्री पद पाने से वंचित रह गए थे। अब दोनों को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।

    यमुना पार के क्षेत्र के विकास के लिए यमुना विकास विकास बोर्ड का गठन किया गया है। लगभग तीन सौ से अधिक अनधिकृत कालोनियां हैं। पूर्वी दिल्ली भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। गांवों में भी भाजपा को अच्छा समर्थन मिला है। लवली व चौहान के लंबे राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव से इन क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और भाजपा को अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- सरोजिनी नगर मार्केट में बिना सुरक्षा जांच के प्रवेश पर रोक, ऑटो और कैब पर भी लगाई गई पाबंदी