Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डमी सरकार... डमी चीफ मिनिस्टर... रिमोट कंट्रोल... CM आतिशी के शपथ ग्रहण में पहुंचे BJP नेता का तंज

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ ले ली है। इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें डमी सीएम करार दिया है। विजेंद्र गुप्ता और मनोज तिवारी ने कहा कि यह सरकार रिमोट से चलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली की जनता को पिछले 6-8 महीने का हिसाब देना चाहिए और अगले 3 महीने तक दिल्ली में जो सरकार चलेगी वह रिमोट से चलेगी।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:58 PM (IST)
Hero Image
CM आतिशी के शपथ ग्रहण में पहुंचे BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने कसा तंज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतिशी के दिल्ली के सीएम बनते बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें डमी सीएम करार दिया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह डमी सरकार है। यह डमी मुख्यमंत्री है। ये सरकार रिमोट से चलेगी। 

विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कैसे मुख्यमंत्री रह सकते थे क्योंकि वो अपराधी हैं। उन्हें दिल्ली की जनता को पिछले 6-8 महीने का हिसाब देना चाहिए और अगले 3 महीने तक दिल्ली में जो सरकार चलेगी वह रिमोट से चलेगी।

मनोज तिवारी ने भी साधा जमकर निशाना

वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को जमकर निशाना साधा। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आपको बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद करते हैं कि आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। आपसे पहले साढ़े नौ साल अरविंद केजरीवाल ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर करके दिल्ली को बहुत नुकसान दिया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि अब आपने दिल्ली की जनता की सेवा करने के लिए संविधान की शपथ ले ली है। आप से दिल्ली की जनता की तरफ से निवेदन है कि बिजली और पानी के बढ़े बिल कम करें, जनता की जो जेब काटी गई है उसे वापस भी करवाएं।

चेहरा बदला है, चरित्र नहीं: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज कहा, "मैं आतिशी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देना चाहता हूं। हालांकि, इस सरकार का चरित्र नहीं बदला है, केवल चेहरा बदला है। मैं उनसे (आतिशी) उम्मीद करता हूं कि उनका पहला आदेश दिल्ली के लोगों को लूटकर बनाए गए 'शीश महल' के द्वार खोलने का होगा।"

यह भी पढ़ेंः मनोज तिवारी के निवेदन को स्वीकार करेंगी आतिशी? नई CM को भाजपा सांसद ने खत में क्या-क्या लिखा