Viral Video: दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पर अधिकारी से बदसलूकी का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो
Delhi Politics आरोप है कि बीजेपी सांसद ने गुस्से में आकर एक अधिकारी को कह दिया कि केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं क्या। उन्होंने कहा कि यमुना पूरी तरह से जहरीली हो गई है और लोग इसमें अर्ध्य कैसे दे पाएंगे।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। यमुना घाट पर छठ की तैयारियों का जायजा लेने गए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की अधिकारियों से बहस हो गई। उनका अधिकारी को डांटने का वीडियो भी वायरल हो गया। भाजपा सांसद के वीडियो को देखकर आम आदमी पार्टी के नेता भी हमलावर हो गए हैं। आरोप है कि बीजेपी सांसद ने गुस्से में आकर एक अधिकारी को कह दिया कि केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं क्या। उन्होंने कहा कि यमुना पूरी तरह से जहरीली हो गई है और लोग इसमें अर्ध्य कैसे दे पाएंगे।
भाजपा सांसद की अधिकारियों से बहस
दरअसल, यमुना में केमिकल वाले झागों को देखकर सांसद ने कहा था कि तुम यमुना में डाल रहे हो, लोग जब डुबकी लगाएंगे तो क्या होगा। इस पर वहां मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि आपको कैसे पता कि लोग केमिकल से मर गए हैं। इस पर सांसद की उनसे बहस हो गई।
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
वहीं, अधिकारी से सांसद की बहसबाजी का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेकर कर दिया। वहीं, आम आदर्मी पार्टी के नेता भी तंज कसते हुए भाजपा सांसद का बदसलूकी वाला वीडियो शेयर किया है। आरोप है कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जलकल के अधिकारी के सिर पर केमिकल डालने की बात कही।
एलजी ने भी लिखा केजरीवाल को पत्र
उधर, यमुना में झाग की समस्या पर चिंता जताते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। शुक्रवार को लिखे गए इस पत्र में उन्होंने सीएम से यमुना में जहरीले झाग के मुद्दे से निपटने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह रविवार को त्योहार से पहले छठ पर घाटों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखे।सक्सेना ने अपने पत्र में लिखा, "यमुना में झाग और प्रदूषण का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय है। अगर इसे छोड़ दिया गया तो यह भक्तों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।