पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने भेजे 52 ट्रक राहत सामग्री
दिल्ली की भाजपा सरकार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 52 ट्रकों को रवाना किया और जल्द सामान्य होने की कामना की। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का भी निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से पहले दिल्ली की भाजपा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का कार्य किया है। बाढ़ दिल्ली-एनसीआर में भी जगह-जगह दिक्कतों का अंबार लगा हुआ है। वहीं, पंजाब राज्य में बाढ़ ने आपदा का रूप अख्तियार कर लिया है। देशभर से लोग पंजाब में मदद मुहैया कराने का अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली की भाजपा सरकार ने रविवार को पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के 52 ट्रकों को रवाना किया।
पहले की पांच करोड़ की घोषणा
इस अवसर पर पूरे मंत्रीमंडल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडी दिखाकर राहत सामग्री भेजने के साथ ही जल्द से जल्द सब सामान्य हो जाने की कामना की। इससे पूर्व भीषण बाढ़ की चपेट से जूझ रहे पंजाब के लिए दिल्ली सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। इस आपदा के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य के लिए बड़ी घोषणा करते हुए शनिवार को कहा था कि दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। यह राहम सामग्री इसी राहत कोष से जारी किया गया है।
#WATCH | Fazilka, Punjab | NGO volunteers distribute relief material in the flood-affected areas
(Visuals from Noor Shah village) pic.twitter.com/UJWI8Uxsme
— ANI (@ANI) September 7, 2025
मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
भारी बारिश और बाढ़ ने पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक त्राहि-त्राहि मचा रखी है। मौसम विभाग का हर अलर्ट सही साबित हो रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार जैसे राज्य इन दिनों इंद्र देव के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसमें से पंजाब की हालत बहुत खराब है। कमोबेश हर शहर पानी में डूब चुका है।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta flags off trucks carrying relief material for the flood victims of Punjab from the Delhi BJP state office. pic.twitter.com/uoa3EjNcvr
— ANI (@ANI) September 7, 2025
पीएम मोदी करेंगे पंजाब का दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के सबसे पहले गुरदासपुर आने की संभावना है जहां रावी नदी से छोड़े गए पानी ने कहर बरपाया हुआ है। वह अमृतसर और तरनतारन जिलों के इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नौ सितंबर को दोपहर बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में प्रधानमंत्री के आने की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।