Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुंबई का DCP बन किया डिजिटल अरेस्ट, पहले खाते से ट्रांसफर किए 90 हजार और फिर लिया 20 लाख का लोन

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 12:50 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस का डीसीपी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया। जालसाजों ने पहले पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए फिर फोन हैक कर 20 लाख का लोन ले लिया। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    फोन हैक कर 20 लाख का लोन ले लिया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने शिकायतकर्ता को मुंबई पुलिस का डीसीपी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और पीड़ित के अकाउंट से पहले 90 हजार ट्रांसफर किए और फिर उसका फोन हैक कर 20 लाख का लोन ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने इस गिरोह के पांच जालसाजों को दिल्ली और यूपी से दबोचा है। इनके खिलाफ देशभर में 473 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली की 24 शिकायतें हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 90 डेबिट कार्ड, 80 पान कार्ड और एक कार बरामद हुई है।