Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: सोनिया गांधी पर नया संकट, यमुना से दिल्ली 'सराबोर', शिक्षा में दिल्ली का डंका
दिल्ली-एनसीआर में यमुना के बाढ़ से त्राहिमाम है वहीं सोनिया गांधी की नागरिकता पर कोर्ट में शिकायत दर्ज हुई है। शिक्षा में दिल्ली का दबदबा कायम है NIRF रैंकिंग में DU और JNU आगे हैं। गुरुग्राम में नया टोल प्लाजा बनेगा। एक मंगेतर ने युवती से डेढ़ करोड़ की चोरी की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GST कटौती को PM मोदी का तोहफा बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम है। यमुना की बाढ़ ने जहां एक ओर दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में त्राहिमाम मचा रखा है, वहीं सोनिया गांधी के लिए एक चुनौती सामने आ गई है। सोनिया की नागरिकता को लेकर कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। इस बीच शिक्षा जगत में दिल्ली का डंका बज रहा है। NIRF इंडिया रैंकिंग में DU और JNU का दबदबा कायम है। IIT दिल्ली और एम्स ने भी बाजी मारी है। अपराध की दुनिया में एक मंगेतर ने युवती के विश्वास का गला घोंटते हुए अकूत सम्पत्ति अर्जित कर ली है। खैर, गुरुग्राम के लिए एक खुशखबरी है। पढ़ें आज शाम 6 बजे तक की 6 ऐसी ही बड़ी खबरें, जिन्हें जानना आपके लिये बहुत जरूरी है...
सोनिया के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, नागरिक बनने से पहले बनीं मतदाता
राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारतीय नागरिक बनने से पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया था। शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी ने दावा किया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में शामिल किया गया था जबकि उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की। (खबर पढ़ें विस्तार से)
Delhi NCR Flood News: राजधानी में विकराल हुई यमुना
Delhi NCR Flood News दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिससे खादर क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। सिविल लाइंस और दिल्ली सचिवालय के पास पानी पहुंच गया है। राजघाट से कश्मीरी गेट के साथ ही कई रास्तों पर आवाजाही रोक दी गई है। फरीदाबाद सोनीपत पलवल गाजियाबाद और नोएडा में भी अलर्ट जारी किया गया है। (खबर पढ़ें विस्तार से)
शिक्षा में बजा दिल्ली का डंका, NIRF इंडिया रैंकिंग में DU और JNU का दबदबा
दिल्ली एक बार फिर शिक्षा की राजधानी साबित हुई। शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 में दिल्ली के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज श्रेणी में हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय श्रेणी में जेएनयू दूसरे और जामिया मिलिया इस्लामिया चौथे स्थान पर रहे जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय पांचवें स्थान पर रहा। आईआईटी दिल्ली ओवरऑल श्रेणी में चौथे स्थान पर है। (खबर पढ़ें विस्तार से)
CM रेखा गुप्ता बोलीं- GST में कटौती PM मोदी का जनता को तोहफा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी बैठक के बाद जनता से जुड़ी चीजों पर जीएसटी घटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम करके प्रधानमंत्री ने जनता को बड़ा उपहार दिया है जिसके लिए देशवासी उनके आभारी हैं। सीएम ने हेल्थ इंश्योरेंस और घर से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी कम करने का उल्लेख किया। (खबर पढ़ें विस्तार से)
मंगेतर ने की डेढ़ करोड़ की चोरी; पिता से मिल दिल्ली-उत्तराखंड में ली प्रॉपर्टी
दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक मंगेतर ने शादी तय होने के बाद युवती के घर से लाखों के गहने चुरा लिए। जांच में पता चला कि उसने अपराध की कमाई से संपत्ति बनाई। युवती ने पहले शिकायत की थी लेकिन सबूत न मिलने पर मामला शांत हो गया था। बाद में सोने की ईंट बदलने पर शक गहराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (खबर पढ़ें विस्तार से)
गुरुग्राम में बनेगा एक और टोल प्लाजा, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगह चिह्नित
गुरुग्राम के सहरावन गांव में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 10 सितंबर के बाद 28 एकड़ भूमि पर 14 लेन का बूथलेस टोल प्लाजा बनना शुरू हो जाएगा। निर्माण तीन महीने में पूरा होने का लक्ष्य है जिसके बाद खेड़कीदौला टोल प्लाजा बंद हो जाएगा। पचगांव चौक पर फ्लाईओवर बनने के कारण टोल प्लाजा को सहरावन में स्थानांतरित किया गया है। (खबर पढ़ें विस्तार से)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।