Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi NCR Weather: बारिश घटते ही बढ़ने लगा दिल्ली का तापमान, IMD ने बताया अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:22 PM (IST)

    दिल्ली में कई दिनों की वर्षा के बाद मौसम बदल गया है। धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तेज वर्षा की संभावना कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आंशिक बादल और हल्की वर्षा का अनुमान है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में है।

    Hero Image
    वर्षा घटते ही दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार कई दिनों की झमाझम वर्षा के बाद अब दिल्ली का मौसम फिर से बदल रहा है। वर्षा कम होने व रोज धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह तेज वर्षा होने के आसार कम ही हैं। लिहाजा, तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 74 रिकॉर्ड किया गया। जहां तक वर्षा का सवाल है तो लोधी रोड और रिज क्षेत्र में बूंदाबांदी, राजघाट पर 0.1 मिमी जबकि मयूर विहार में 4.5 मिमी दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा के एक दो दौर हो सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

    उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 82 यानी कि 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज किया गया। अभी इसमें अधिक बदलाव होने की कोई संभावना नहीं लग रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने राशन वितरण को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब दुकानों के बाहर दिखानी होगी ये जानकारी

    comedy show banner
    comedy show banner