Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालकाजी मंदिर हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार फरार आरोपी भी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 09:02 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर में सेवादार योगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान संदीप विधूड़ी रोहित विधूड़ी मोनू कांगर और बाबू के रूप में हुई है। बाबू पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है। पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    सेवादार की हत्या मामले में फरार चार अन्य आरोपित भी किया गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप विधूड़ी, रोहित विधूड़ी, मोनू कांगर और बाबू के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबू को आरोपियों को शरण देने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    उपायुक्त हेमंत तिवारी के अनुसार, शुक्रवार रात कालकाजी मंदिर परिसर में आठ से दस लड़कों ने सेवादार योगेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    इस मामले में अतुल पांडे नाम के हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि मामले की जांच के दौरान मोहन विधूड़ी उर्फ ​​भूरा, कुलदीप विधूड़ी के अलावा नितिन और उसके पिता अनिल पांडे को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर संदीप विधूड़ी, रोहित विधूड़ी और मोनू कांगर को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि बाबू उन्हें शरण देने और अपराध की साजिश रचने में शामिल था। पुलिस टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

    चारों आरोपी तुगलकाबाद इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस को अपराध में शामिल कुछ अन्य हमलावरों के नाम भी पता चले हैं। ये सभी अपने घरों से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रख रही है।

    comedy show banner