Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हरियाली तीज की धूम, महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर किया डांस

    पूर्वी दिल्ली में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यमुनापार में आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया झूले झूले और मेहंदी लगवाई। आईपेक्स लेडीज क्लब ने भी तीज मनाई जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और आईपेक्स क्वीन 2025 का चुनाव हुआ।

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 28 Jul 2025 11:04 AM (IST)
    Hero Image
    सावन के गीतों पर झूम उठी महिलाएं। जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। झुला झूल रही सब सखियां, आई हरियाली तीज आज, राधा संग में झूलें कान्हा झूमें अब तो सारा बाग...यमुनापार में रविवार को इन्हीं गीतों की गूंज रही। सामाजिक संगठनों से लेकर आरडब्ल्यूए ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रकृति की हरी ओढ़नी से सराबोर हरियाली तीज पर मंत्रमुग्ध होकर सजी धजी महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर झूमीं। झूले का आनंद लिया। तरह-तरह के पकवानों का का स्वाद चखा। इस मौके पर महिलाओं में आस्था व उमंग का संगम देखने को मिला।

    यमुना विहार सी-2 ब्लाक स्थित कृष्णा पार्क में आरडब्ल्यूए ने तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने यहां मेहंदी लगवाई। तीज के गीतों पर समूह नृत्य किया। यहां पर महिलाओं ने झूलाें का आनंद लिया।

    इस आयोजन में आरडब्ल्यूए के प्रधान श्याम सुंदर वर्मा, विजेंद्र कटियार, त्रिभुवन सिंह, नितिन शर्मा, अवेध माथुर, मणि शर्मा, प्रीति गुप्ता, राजकुमार ललित मौजूद रहे। शास्त्री पार्क स्थित श्याम गिरी मंदिर में तीज उत्सव हुआ। यहां कई पेड़ों झूले डले हुए थे। महिलाओं ने झूले के लिए लाइन लगाई हुई थी। यहां दूर-दूर से महिलाएं आई हुई थी। महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकी। इस मौके पर पार्षद रेखा रानी, पिंकी मंडार, प्रिया डेढ़ा, नवीन चौधरी मौजूद रहे।

    आइपेक्स लेडीज क्लब ने तीज मनाई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री की पत्नी बबीता मल्होत्रा, भाजपा नेता डा. अनिल गुप्ता, लता गुप्ता,पार्षद शशि चांदना, मंजू गुप्ता, सविता टंडन मौजूद रही। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक लोकनृत्य और तीज गीतों की धुनों पर झूमती हुई महिलाओं ने उत्सव का आनंद लिया। आईपेक्स क्वीन 2025 की प्रतियोगिता का ताज शक्ति शर्मा के सिर पर सजा।

    क्लब की अध्यक्षा रचना सरीन ने कहा कि हरियाली तीज सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, प्रेम और सौंदर्य का उत्सव है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा और संस्कृति को निखार सकें। झिलमिल में वैश्य चेतना परिषद दिल्ली प्रदेश ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं ने नृत्यु करने के साथ मेहंदी लगवाई।

    कार्यक्रम में विधायक संजय गोयल, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद, सीए सतीश गर्ग, भावना गर्ग, स्वाति गुप्ता, संदीप गर्ग मौजूद रहे।