Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा चिंताओं को लेकर पुलिस ने लिया फैसला

    Updated: Thu, 08 May 2025 11:54 PM (IST)

    भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट और आसपास के क्षेत्रों को खाली करा दिया है। सुरक्षा कारणों से इंडिया गेट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पहले से ही यहां बैग ले जाने पर रोक थी जिससे पर्यटकों को परेशानी हो रही थी। सरकार ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह फैसला लिया है।

    Hero Image
    भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इंडिया गेट को खाली कराया गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पाकिस्तान से लगते इलाकों में ड्रोन हमलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े धार्मिक और पर्यटन स्थलों की लाइटों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों को पुलिस ने खाली करा लिया गया है। पुलिसकर्मियों ने वहां घूमने आए लोगों के साथ ही रेहड़ी पटरी वालों को भी हटा दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर प्रतिदिन देश-विदेश के पर्यटक रात में घूमने आते हैं और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। यहां गुरुवार देर रात जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी लोगों को माइक पर यह घोषणा करते हुए नजर आए कि लोग अपने-अपने घर जाएं। लोगों ने भी पुलिस को सहयोग किया और कुछ ही देर में लोग पुलिस की अपील पर वहां से जाते नजर आए। 

    धार्मिक स्थलों में लाइटें बंद

    वहीं, जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के लिहाज लाइटें बंद की गई हैं, उनमें पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के स्थान शामिल हैं। यहां पर पुलिस की मुस्तैदी भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सुरक्षा कर्मी बीम लाइटों से यहां पर हर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

    बता दें, इससे पहले इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। समर स्मारक में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर देश के विभिन्न हिस्से से आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैग होने की स्थिति में उन्हें लौटा दिया जा रहा था।

    सुरक्षा चिंताओं को लेकर सरकार का फैसला

    पहले यहां पर बैग लेकर जाने की सुविधा थी। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि नई सुरक्षा व्यवस्था हमले के साथ बढ़ी तनाव को लेकर हुई है। यहां बैग रखने का स्थान भी नहीं है, जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों से लोगों की बहस भी हो रही थी। हालांकि अब इंडिया गेट को पूरी तरह से खाली कराया गया है।